एक्सप्लोरर

सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब एनिमेटेड सीरीज में देखने को मिलेगी 'दबंग'

सीरीज में सुपर कॉप चुलबुल पांडे (सलमान खान द्वारा निभाया गया किरदार) सहित छेदी सिंह (सोनू सूद द्वारा निभाया गया किरदार), रज्जो (सोनाक्षी सिंह) और प्रजापति जी (दिवंगत विनोद खन्ना द्वारा निभाया गया किरदार) भी एनिमेटेड अवतार में नजर आएंगे.

सुपरस्टार सलमान खान की मशूहर फिल्म फ्रैंचाइजी 'दबंग' अब एक एनिमेटेड सीरीज के रूप में दिखाए जाने के लिए तैयार है. सीरीज में सुपर कॉप चुलबुल पांडे (सलमान खान द्वारा निभाया गया किरदार) सहित छेदी सिंह (सोनू सूद द्वारा निभाया गया किरदार), रज्जो (सोनाक्षी सिंह) और प्रजापति जी (दिवंगत विनोद खन्ना द्वारा निभाया गया किरदार) भी एनिमेटेड अवतार में नजर आएंगे.

सलमान के भाई और 'दबंग' सीरीज के निर्माता अरबाज खान ने कहा, "दबंग' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इस फ्रैंचाइजी के विस्तार के लिए अगला बेहतर कदम एनिमेशन के क्षेत्र में प्रवेश करना है.

अरबाज खान ने कहा, ''यह माध्यम कहानी को बताने के साथ अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए बेमिसाल है और अब इसके साथ ही कहानी की बारीकी पर भी ध्यान दे सकते हैं. चुलबुल पांडे का किरदार अपने आप में ही काफी है और एनिमेशन के साथ उसके कुछ ऐसे एडवेंचर्स को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे दर्शकों ने पहले कभी देखा होगा."

एनिमेशन स्टूडियो कॉस्मोस - माया को इस आगामी परियोजना के निर्माण करने के अधिकार मिले हैं.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस के बीच एक वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया है. अभिनेता ने ईद के मौके पर भाई-चारे का संदेश देता अपना नया गाना रिलीज किया. उल्लेखनीय है कि पनवेल फार्म हाउस में रहते हुए सलमान खान ने अपनी आवाज में तीसरा गाना रिलीज किया है. इससे पहले वो फार्म हाउज से 'प्यार कोराना' और 'तेरे बिना' नाम दो अन्य गाने रिलीज कर चुके हैं.

ईद का त्यौहार और सलमान खान की फिल्म रिलीज़ होना पिछले काफी लंबे समय से एक साथ-साथ होता रहा है. सलमान के फैन्स ईद के अवसर पर उनकी फिल्म रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस साल भी सलमान फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद के अवसर पर रिलीज करने के लिए तैयार थे. लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है.

यहां पढ़ें

OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज किए जाने को लेकर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का आया है ये बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
OTT Releases: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'मैं थोड़ी मरे जा रही हूं...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget