एक्सप्लोरर

सोनू सूद से मदद मांग कर उन्हें क्रॉस चेक कर रहे थे BJP के पूर्व मंत्री, विवादित बयान के बाद हो रही है आलोचना

मध्‍य प्रदेश के रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मदद मांगी और फिर ऐसा विवादित बयान दिया जिससे उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जिस तहर से प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए आए है उससे वो देशवासियों के चहेते बन गए हैं. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला सोनू सूद को चेक करने में बिजी हैं. दरअसल, पहले मध्‍य प्रदेश के रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मदद मांगी और फिर ऐसा विवादित बयान दिया जिससे उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

मदद मांगने को लेकर उन्‍होंने अजीबोगरीब बात कही है. भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि मदद के बहाने क्रॉस चैक हो गया, वाकई सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं. अब यकीन हो गया कि सच में वह लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

भाजपा विधायक ने कहा, "अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर मैसेज मिलते ही इतनी जल्दी रिस्पांस दिया. एक तरह से क्रॉस चैक भी हो गया कि वह वाकई लोगों की मदद कर रहे हैं. हम तो भोपाल और रीवा में बैठे हैं. यहां काम कर रहे हैं. सवाल यकीन का नहीं है, जब मदद मांगते हैं तभी यकीन होता है कि हो रही है या नहीं. जब तक आप मिलकर बात नहीं कर लेंगे तब तक आप को संतुष्टि नहीं होगी."

सोनू सूद से मदद मांग कर उन्हें क्रॉस चेक कर रहे थे BJP के पूर्व मंत्री, विवादित बयान के बाद हो रही है आलोचना

उन्होंने आगे कहा, "वास्तव में समाजसेवी सोनू सूद सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि कई और लोग पूरे देश में मोर्चा संभाले हुए हैं. गरीबों को भोजन कराने के साथ दवाइयों और कपड़ों का इंतजाम कर रहे हैं. पूरे देश में एक तरफ सरकार है और दूसरी तरफ समाजसेवी संगठन मोर्चा संभाले हुए हैं और इसी वजह से स्थितियां नियंत्रण में हैं."

ये था मामला:

दरअसल, इससे पहले राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को सोनू सूद के ट्विटर हैंडल पर करीब पच्चीस लोगों की लिस्ट डाली और लिखा कि सोनू सूद जी ये रीवा, सतना, मध्यप्रदेश निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पा रहे कृप्या इनको वापस लाने में मदद करिये. इसके जबाव में सोनू ने टवीट किया और लिखा, ''सर अब कहीं कोई भाई नहीं फंसेगा आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज दिए जाएंगे. कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना.''

सोनू सूद ऐसे कर रहे हैं मदद

काफी सारे लोगों ने उन्हें टैग करते हुए अपनी परेशानी बता रहे हैं और सोनू सूद उनकी मदद भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया. सोनू सूद ने मदद मांगने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.

इसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं. इस बारे में सोनू सूद का कहना है "जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा. इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े. अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget