कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
Who Will be Next james Bond? हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज 'जेम्स बॉन्ड' को नया हीरो मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते नए जेम्स बॉन्ड के लिए स्क्रीन टेस्ट किया जाएगा. चलिए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज 'जेम्स बॉन्ड' इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. सुर्खियों में रहने की वजह कुछ और नहीं बल्कि इसका नया हीरो है, जिसकी तलाश लगभग पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के इसका नया हीरो मिलने वाला है. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते ही लीड हीरो का स्क्रीन टेस्ट किया जाएगा. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जेम्स बॉन्ड' का अगला हीरो बनने की प्रक्रिया और भी तेज हो गई है, जिसके लिए तीन नाम फाइनल हुए हैं और स्क्रीन टेस्ट होने के बाद इसमें से सिर्फ को ही जेम्स बॉन्ड चुना जाएगा. ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद दर्शकों में ये जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि अगला 'जेम्स बॉन्ड' कौन होने वाला है. खैर ये तो स्क्रीन टेस्ट के बाद ही फाइनल हो पाएगा.
डैनियल क्रेग ने 2021 में छोड़ दिया था 'जेम्स बॉन्ड'
इसके पहले हॉलीवुड एक्टर डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड की भूमिका में थे. उन्हें इस कैरेक्टर में काफी पसंद किया गया. लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के बाद उन्होंने इस किरदार को छोड़ दिया था, जिसके बाद से ही इस फेमस स्पाई वाले कैरेक्टर के लिए लीड हीरो की तलाश जारी है. ऐसे में अब तीन एक्टर्स में टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
'जेम्स बॉन्ड' की रेस में 2 एक्टर्स के नाम टॉप पर
वहीं, अगर बात की जाए कि 'जेम्स बॉन्ड' बनने के रेस में वो तीन एक्टर्स कौन से हैं तो रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में जैक लाउडन और कैलम टर्नर का नाम टॉप पर है. इसके साथ ही इस लिस्ट में एक और अभिनेता का नाम बताया जा रहा है लेकिन उसका नाम अभी तक रिवील नहीं हो पाया है.
आपको बता दें कि जैक लाउडन को टीवी सीरीज 'स्लो हॉर्सेज' के लिए जाना जाता है. वहीं, कैलम टर्नर भी कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहीं है. दोनों ही कलाकारों के नाम पिछले कुछ समय से जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए चर्चा में बने हुए हैं.
इससे पहले 'जेम्स बॉन्ड' बनने की रेस में जैक बार्टन, जैक लोडेन, कैलम टर्नर, जैकब एलोर्डी, पॉल मेस्कल और हैरिस डिकिंसन जैसे कलाकारों की चर्चाएं भी खूब थीं लेकिन अब महज तीन एक्टर्स के बीच ये कम्पटीशन बचा है.
कब हो सकता है नए जेम्स बॉन्ड का ऐलान?
जेम्स बॉन्ड के अगले चेहरे के नाम का ऐलान करने की ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि फाइनल स्क्रीन टेस्ट 23 अक्टूबर को शुरू होकर अगले कुछ दिनों तक चल सकता है. इसे लेकर कोई स्पष्ट रूप से जानकारी सामने नहीं आई है कि अगले जेम्स बॉन्ड के नाम का ऐलान कब किया जाएगा.
डेनिस विलेन्यूव करेंगे निर्देशन
गौरतलब है कि जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करने वाले हैं. वो इसके पहले 'ड्यून' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं, जिससे उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है. अब दर्शकों को इंतजार है कि आखिर कौन-सा अभिनेता डेनियल क्रेग की जगह लेगा और दुनिया के सबसे मशहूर काल्पनिक जासूस के किरदार में नजर आएगा.





















