एक्सप्लोरर

जब-जब Kapil Sharma ने लिया को-एक्टर्स और पैपराजी से पंगा, तब हुआ विवाद

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी मजेदार बातों से हर किसी को हंसाते हैं, लेकिन अक्सर वो अपनी बातों की वजह से विवादों में भी पड़ जाते हैं.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी मजेदार बातों से हर किसी को हंसाते हैं लेकिन अक्सर वो अपनी बातों की वजह से विवादों में भी पड़ जाते हैं. वो अक्सर अपना आपा खो देते हैं और कुछ ऐसा कह देते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है. ऐसे ही चार किस्सों के बारे में जानते हैं जब कपिल शर्मा विवाद में पड़ गए थे.

View this post on Instagram
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कपिल का पैपराजी के साथ पंगा- हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर स्पॉट किया गया था. वो मुंबई हवाई अड्डे से अपनी टीम के साथ कार की ओर जा रहा थे. जाहिर है कि पैपराजी कपिल को देखकर बहुत उत्सुक हो गए और उनकी करीब से तस्वीरें लेने लगे, जो कपिल को रास नहीं आया. कपिल ने गुस्से में आकर फोटोग्राफर्स के साथ बुरा बर्ताव कर दिया जो कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. इस वजह से सोशल मीडिया पर कपिल को काफी ट्रोल किया गया क्योंकि लोगों को कपिल से इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं थी.

कायस्थ समुदाय को परेशान करना- पिछले साल एक शो के दौरान कपिल शर्मा ने कायस्थ समुदाय के एक देवता पर कटाक्ष किया, जो कायस्थ समुदाय के लोगों को पसंद नहीं आया. इस वजह से कायस्थ समुदाय के लोगों ने कपिल का काफी विरोध किया. इतना ही नहीं, उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि कपिल को बाद में कायस्थ समुदाय से सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए माफी भी मांगनी पड़ी थी.

मराठी को-एक्टर के साथ दुर्व्यवहार- साल 2015 में मराठी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (Marathi International Film Festival) के दौरान, कुछ एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा पर उनके साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था. हालांकि, इस बारे में कपिल ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया और न ही मीडिया से कोई बात की मगर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जिसे पढ़कर हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि शायद कपिल माफी मांग रहे हैं.

जब-जब Kapil Sharma ने लिया को-एक्टर्स और पैपराजी से पंगा, तब हुआ विवाद

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा- कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के विवाद के बारे में तो हर कोई जानता है. दोनों कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. सालों तक कपिल और सुनील ने साथ काम भी किया और फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा के गुस्से की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.

दोनों के झगड़े के बारे में लोगों को तब पता चला जब अचानक सुनील ने कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) का शो छोड़ दिया था. भले ही दोनों ने मीडिया में अपनी दुश्मनी खत्म करने की बात की हो लेकिन आज भी सुनील कपिल शर्मा के साथ काम नहीं करते.

यह भी पढ़ेंः

जानी-मानी अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन, 'सुजाता', 'गुमराह' और 'वक्त' जैसी कई फिल्मों में किया काम

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget