एक्सप्लोरर

Exclusive: शादी से पहले वरुण धवन की बैचलर्स पार्टी, रात भर चला जश्न

अभिनेता वरुण धवन ने अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ शादी की एक रात पहले बैचलर्स पार्टी का शानदार अंदाज में जश्न मनाया.

मुम्बई: अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी करने से पहले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ बैचलर्स पार्टी का जश्न मनाया. एबीपी न्यूज़ को खास जानकारी मिली है कि वरुण धवन अपने 5-6 खास दोस्तों के साथ 22 जनवरी यानि शुक्रवार की शाम को ही मुम्बई से अलीबाग पहुंच गये थे. यहां पहुंचने के बाद वरुण धवन ने यहां पर एक प्राइवेट बंगले में शाम को बैचलर्स पार्टी का आयोजन किया था.

एक विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वरुण ने‌ अपने इन खास दोस्तों के साथ रातभर बैचलर्स पार्टी का जश्न मनाया और शादी से पहले का उनका ये आखिरी जश्न सुबह देर तक चला.

Photos: वरुण-नताशा की शादी में जाने से पहले जब्त हो जाएंगे मेहमानों के मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरा भी हुए बंद

उल्लेखनीय है कि वरुण धवन‌ और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को अलीबाग के सासवने इलाके में स्थित और एक एकड़ में फैले 'द मैन्शन हाउस' लक्जरी रिसॉर्ट में होगी. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में महज 40 मेहमान ही शामिल होंगे.

याद दिला दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग के दौरान वरुण धवन भी कोविड-19 का शिकार हो गये थे. ऐसे में वरुण और नताशा दोनों ही इस बात को लेकर सतर्क हैं कि इस शादी में शामिल होनेवाले तमाम लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाए, खासकर इसलिए भी क्योंकि दोनों परिवारों के कई बुजुर्ग लोग भी इस शादी‌ में मौजूद होंगे.

वरुण-नताशा की मेहंदी की रस्म शुरु, आर्टिस्ट वीना रचाएंगी दुल्हनिया के हाथ, यहां देखिए खास तस्वीर 

गौरतलब है कि शादी में शामिल होनेवाले तमाम लोगों के कोरोना टेस्ट के अलावा मुम्बई से आये 23 बाउंसर्स यानि निजी सुरक्षाकर्मी, अलीबाग में किराये पर लिये सभी ड्राइवरों और सभी निजी ड्राइवरों का भी कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उनकी सेवाएं लीं जा रहीं हैं.

एबीपी न्यूज़ को बता चला है कि मुम्बई के बांद्रा इलाके में स्थित एक बंगले में निजी डॉक्टरों की सेवाएं लेकर शादी में शामिल होनेवाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है.

Varun Natasha Wedding: शादी में आने वाले सभी मेहमानों ने करवाया अपना COVID19 Test

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
इमरान हाशमी की 'आवारपन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदले गए 9 सीन, जानें- सर्टिफिकेट और रनटाइम
इमरान हाशमी की 'आवारपन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें-कितना है रनटाइम
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget