एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स आई सामने, सुशांत की मौत वाले दिन इस शख्स से हुई एक घंटे लंबी बात

एबीपी न्यूज़ के हाथ रिया के कॉल डिटेल्स लगे हैं. इनमें सुशांत की मौत से एक दिन पहले, सुशांत की मौत वाले दिन और सुशांत की मौत के एक दिन बाद के डिटेल्स काफी महत्वपूर्ण हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक ऐसी मिस्ट्री बन गई जो सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है. मामले की सीबीआई जांच जारी और हर दिन एक से बड़ा एक खुलासा हो रहा है. वहीं अब एबीपी न्यूज़ के हाथ रिया के कॉल डिटेल्स लगे हैं. इनमें सुशांत की मौत से एक दिन पहले, सुशांत की मौत वाले दिन और सुशांत की मौत के एक दिन बाद के डिटेल्स काफी महत्वपूर्ण हैं. दरअसल, यूं तो रिया 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं लेकिन सुशांत के पिता ने उनके खिलाफ एफआईआर कर दी जिसके बाद से मामला काफी गर्माता जा रहा है.

रिया के घर छोड़कर जाने के बाद सुशांत से कोई बात नहीं हुई. 8-14 जून के बीच रिया की बहुत से लोगों से बात हुई. रिया को फोन पर कई अंजान नंबरों से कॉल भी आए. वहीं बात करें सुशांत की मौत वाले दिन यानि 14 जून को सुबह रिया ने एक महिला से 1 घंटा 7 मिनट की लंबी बातचीत की. जिस समय हर जगह सुशांत की मौत की ब्रेकिंग चल रही थी तब भी रिया फोन पर किसी नंबर पर बात कर रही थीं.

रिया और सुशांत की फोन पर आखिरी कॉल

रिया और सुशांत के बीच फोन पर आखिरी बात 5 जून को हुई थी. इस दिन सुशांत और रिया की फोन पर दो बार बात हुई. पहली कॉल सुशांत ने रिया को की थी. सुशांत ने रिया को ये कॉन सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर किया था. इस दौरान दोनों ने 1 मिनट 54 सेंकेंड बात कीं. इसके  बाद रिया के फोन पर HDFC बैंक की ओर से दो मैसेज आए. इसके बाद रिया ने सुशांत को 9 बजकर 59 मिनट पर कॉल किया. हैरान कर देने वाली ये है कि इस दौरान महज 3 सेकेंड की बातचीत हुई. फोन पर यही 3 सेकेंड की थी रिया और सुशांत की आखिरी बातचीत.

सुशांत की मौत से पहले आखिरी रात रिया के पांच कॉल्स

  • 13 जून 2020 की रात रिया ने आखिरी कॉल रात 9 बजकर 43 मिनट पर किसी एयू नाम से रजिस्टर्ड नंबर पर की थी. इस दौरान रिया ने शख्स से 1 मिनट 38 सेकेंड बात की.
  • इससे पहला कॉल रिया ने इस रात 9 बजकर 21 मिनट पर किसी रूपा चड्ढा नाम की महिला को किया था. इस कॉल पर रिया ने 7 मिनट 8 सेकेंड लंबी बात की थी.
  • इससे पहले इसी रात रिया ने कास्टिंग डायरेक्टर निशा चिटालिया से बातचीत की थी. रात 8 बजकर 53 सेकेंड पर हुई ये बातचीत महज 57 सेकेंड चली.
  • इससे पहले उसी शाम रिया ने 7 बजकर 50 मिनट पर भी निशा से ही फोन पर बात की थी. इस दौरान दोनो के बीच 1 मिनट की बात हुई थी.
  • निशा से हुई दो बात बातचीत के बीच रिया ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर इंद्रजीत नातोजी को 8 बजकर 26 मिनट पर फोन किया था. ये बातचीत 23 मिनट 14 सेकेंड लंबी थी.
14 जून की रिया की कॉल डिटेल्स सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दिन रिया चक्रवर्ती को मोबाइल फोन पर 7 कॉल्स आए, 25 मैसेज आए और इस दिन रिया ने अपने फोन से 9 कॉल्स दूसरे लोगों को किए.
  • सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की शख्स के मोबाइल नंबर पर रिया के मोबाइल से कॉल किया गया. इस दौरान 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बातें हुईं.
  • इसके बाद फौरन रिया फिर से 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल करती हैं. इस बार दोनों के बीच फिर से 30 मिनट लंबी बातचीत होती हैं.
  • तीसरी बार रिया 8 बजकर 38 मिनट फिर से राधिका मेहता को कॉल करती है और इस बाक दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंट की बाते होती हैं. सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बाते की. यहीं वो शख्स है जिससे रिया से सुशांत की मौत से 24 घंटे पहले और 24 घंटे बात सबसे ज्यादा लंबी बातचीत की. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget