एक्सप्लोरर

सड़क किनारे चाय और सब्जी-परांठा बेचती हैं बुजुर्ग महिला, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया ये इमोशनल वीडियो

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो दिल्ली वाले बाबा का ढाबा की तरह ही एक बुजुर्ग महिला की दास्तां बयां कर रहा है. 70 साल की बुजुर्ग महिला जालंधर में एक सड़क किनारे सब्जी, परांठे और चाय की दुकान चलाती हैं.

हाल में दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया था कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में उनकी ब्रिकी कम हो गई. वह इस वीडियो में रोते हुए भी दिखाई दिए थे. वीडियो सामने आने के बाद लोग बाबा का ढाबा पर जाने लगे और अब जो भी लोग इस ढाबे पर खाते हैं, वहां की सेल्फी, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

ढाबे वाले बाबा की तरह सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इस महिला की मदद करने की अपील की है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे पटरी पर सब्जी-परांठे और चाय बेचती हैं. परांठे बेचकर ही वो अपना गुजारा करती हैं. बुजुर्ग महिला की उम्र 70 साल है.

यहां देखिए दिलजीत दोसांझ का वीडियो-

ये बोले दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"ये मां जी फगवाड़ा गेट के पास बैठी हैं.... मैं जब भी जलंधर की तरफ गया, तो इनके परोठे जरूर खाऊंगा. आप भी जरूर जा के आओ. रब की मर्जी में रहकर हंसना किसी-किसी को ही आता है, सम्मान." दिलजीत के इस वीडियो पर उनके फैंस और फॉलोवर्स रिएक्ट कर रहे हैं. जालंधर में रहने वाले यूजर्स इस बुजुर्ग महिला के परोठे खाने जाने की हामी भर रहे हैं.

कई सालों से काम कर रही है महिला

वीडियो में बुजुर्ग महिला कहती हैं,"बड़े बड़े होटलों में लोग हजारों रुपये खर्च कर खाना खाते हैं लेकिन मेरे लिए कोई मामूली बात नहीं है. हमारे पास रोटी भी सस्ती है. दाल सब्जी भी सस्ती है. साथ में परांठे भी हैं." वे आगे कहती हैं कि उनके पति नहीं है. वह सालों से ये काम कर रही हैं और इसी काम से बच्चों को भी पाला है. जब महिला से पूछा गया कि क्या वे खुश हैं तो कहती हैं कि और क्या कर सकते हैं? ये तो करना ही पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी फिल्म में काम करने वाले अभिनेता फराज खान का निधन, ब्रेन इन्फेक्शन से थे पीड़ित

Bigg Boss Season 14: मिलिए कंटेस्टेंट अली गोनी से, घर में क्या बना पाएंगे अपनी अलग पहचान?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? रावण बने यश ने बताई सच्चाई
क्या सच में 4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'? यश ने बताई सच्चाई
'दृश्यम 3' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- 'बॉर्डर 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा
'बॉर्डर 2' को मात दे पाएगी 'दृश्यम 3'? जानें- कितना कमाना होगा
सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग
सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget