एक्सप्लोरर

Dilip Kumar News: अपनी फिल्म के एक सीन के जरिए दिलीप कुमार ने दिया खास मैसेज, फैन्स ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और भारतीय सिनेमा के शुरुआती सुपरस्टार्स में शुमार दिलीप कुमार ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने फैन्स को एक स्पेशल मैसेज दिया है.

बॉलीवुड के महान एक्टर दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर साल 1959 में रिलीज हुई अपनी फिल्म पैगाम का एक सीन शेयर किया है. दिलीप कुमार ने अपने फैन्स से कहा है कि अगर उन्हें पसंद आए तो इसे रिट्वीट करें. जैसे ही दिलीप कुमार ने ये वीडियो शेयर की वैसे ही फैन्स ने दिलीप कुमार की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि इस सीन के कंटेंट को लेकर भी फैन्स तारीफ कर रहे हैं और साल 2021 में भी इसे बिल्कुल सटीक बता रहे हैं.

फैन्स ने की दिलीप कुमार की तारीफ

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिलीप कुमार के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि इस सीन ने कई महान लेखकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखने और एक्टर्स को सुपरस्टार तक सफर तय करने में मदद की है. वहीं कई यूजर्स ने दिलीप कुमार के ग्रेटेस्ट एक्टर ऑफ द वर्ल्ड का खिताब भी दिया.

फैक्ट्री मजदूरों को लेकर अहम संदेश

दरअसल ये फिल्म पैगाम से ली गई एक पावरफुल सीन की क्लिप है. इस सीन में दिलीप कुमार का किरदार रतनलाल और मोतीलाल का किरदार सेठ सेवकराम एक साथ दिखाई दे रहे हैं. दोनों ही इस सीन में मजदूरों के अधिकारों को लेकर बहस कर रहे हैं. इसमें मोतीलाल का किरदार दिलीप कुमार के किरदार से कहता है कि क्या तुम महात्मा गांधी हो, इसके जवाब में दिलीप कुमार का किरदार कहता है कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि उस धरती पर जन्म लिया जहां महात्मा गांधी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. मैं सिर्फ उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहा हूं.

 हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं दिलीप कुमार

98 साल के हो चुके दिलीप कुमार को हाल ही में मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ होने को लेकर वो अस्पताल में भर्ती हुए थे. कुछ दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया. वहीं इसके बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी सायरा बानो ने लिखा था कि आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, साहब अब अच्छे हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक लंबे करियर में कई शानदार फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं. वहीं दिलीप कुमार को आखिरी बार साल 1998 में फिल्म किला में स्क्रीन पर देखा गया था.

ये भी पढ़ें-

The Kapil Sharma Show: जल्द ऑन एयर होगा कपिल शर्मा का शो, कृष्णा अभिषेक ने किया कंफर्म

जरीन खान का खुलासा- फिल्म 'वीर' के लिए मुझसे की गई थी ये मांग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget