एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Best Movie: 'मुगल-ए-आजम' से लेकर 'कर्मा' तक, ये हैं दिलीप कुमार की बेस्ट फिल्में जो आपको जरुर देखनी चाहिए

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के ग्रेटेस्ट इंस्टीट्यूशन्स में से एक थे. उन्होंने अपने करियर में हर बार दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध किया. जानिए उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में

हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार जैसा अभिनेता ना कभी था ना कभी होगा वे अकेले ऐसे हीरो थे जिनके निभाए हर कैरेक्टर को दर्शकों ने दिल में जगह दी. उनके छह दशक के करियर में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में शामिल हैं जिन्होंने कभी भारतीय सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाई थी. आइए एक नजर डालते हैं दिलीप कुमार की बेस्ट फिल्मों पर

दाग (1952)

दिलीप कुमार ने इस फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगिरी में पहली बार अवार्ड जीता. अमिया चक्रवर्ती द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में दिलीप कुमार, निम्मी और ललिता पवार मुख्य भूमिकाओं में थे.

मुगल-ए-आजम (1960)

ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें दिलीप कुमार ने राजकुमार सलीम की भूमिका निभाई थी.अनारकली की भूमिका निभाने वाली मधुबाला के साथ उनके द्वारा निभाए गए प्रेम दृश्यों को एक नया आयाम दिया. हिंदी सिनेमा इस आइकॉनिक फिल्म को आसिफ द्वारा अभिनीत और शापूरजी पल्लोनजी द्वारा निर्मित किया गया था. फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला, दुर्गा खोटे और दिलीप कुमार मुख्य भूमिका में थे.

नया दौर (1957)

बीआर चोपड़ा की फिल्म को कमर्शियल और क्रिटिकल दोनों तरह की सफलता मिली. अख्तर मिर्जा द्वारा लिखी गई इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला, अजीत खान  थे और जीवन सपोर्टिंग रोल में थे.

मधुमती (1958)

बिमल रॉय की इस फेमस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला ने अभिनय किया. यह पुनर्जन्म वाली शुरुआती फिल्मों में से एक थी और इसमें गॉथिक नॉयर फील था.

गंगा जमुना (1961)

यह दिलीप कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई एकमात्र फिल्म थी. इस फिल्म की कहानी एक निर्दोष व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे डकैत बनने के लिए मजबूर किया जाता है. इस फिल्म में दिलीप कुमार की भूमिका को बेस्ट बताया जाता है.

राम और श्याम (1967)

बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद दिलीप कुमार ने हिट फिल्म राम और श्याम से धमाकेदार वापसी की थी. ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसमें दिलीप कुमार के डबल रोल ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया

देवदास (1955)

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास में दिलीप कुमार ने  दुखद प्रेमी का रोल निभाया यह उनके बेस्ट रोल में से एक माना जाता है. देवदास को कोरी के क्रीकमुर द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा की शीर्ष 10 बॉलीवुड फिल्मों की सूची में नंबर 2 फिल्म का स्थान दिया गया था।

शक्ति (1982)

इस फिल्म में पहली बार दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ने स्क्रीन शेयर की थी.  फिल्म को निर्देशक रमेश सिप्पी का सर्वश्रेष्ठ काम माना जाता है और इसे सिनेमा के इतिहास में सबसे महान फिल्मों में से एक माना जाता है.

मशाल (1984)

दिलीप कुमार ने इस फिल्म में एक सम्मानित, कानून का पालन करने वाले नागरिक की भूमिका निभाई थी जो बाद में बदला लेने के लिए अपराध का रास्ता अख्तियार कर लेता है.

कर्मा (1986)

विधाता (1982) फिल्म की सफलता के बाद कर्मा फिल्म के साथ सुभाष घई और दिलीप कुमार की जोड़ी ने फिर काम किया. इस फिल्म में पहली बार दिलीप कुमार और नूतन ने स्क्रीम पर काम किया.

सौदागर (1991)

इस फिल्म में दिलीप कुमार ने अनुभवी अभिनेता राज कुमार के साथ बॉक्स-ऑफिस पर एक हिट फिल्म दी. उस समय दोनों अभिनेताओं के एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध नहीं थे.

इस फिल्म के दो साल बाद इंडस्ट्री में लगभग 50 साल पूरे करने के बाद कुमार ने अपना पहला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता था.

ये भी पढ़ें

शाहरुख खान को मुंहबोला बेटा मानते थे दिलीप कुमार, कई बार शाहरुख उनके घर भी पहुंचे थे

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय कुमार, PM Modi सहित बड़ी हस्तियों ने जताया दुख

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget