एक्सप्लोरर

Dev Anand: जब सुरैया से प्यार करने पर देव आनंद को मिली थी जान से मारने की धमकी, हमेशा के लिए अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी

Dev Anand Suraiyya: एक दिन सुरैया की मां ने फोन उठाया और कहा, सुरैया तुम्हारे लिए रोज रोती है, लेकिन वो मजबूर है. मां ने देर रात घर की छत पर चोरी छिपे दोनों की मीटिंग तय करवाई

आज का किस्सा जुड़ा है मल्लिका ए हुस्न कही जाने वाली सुरैया (Suraiyya) से, जिनकी खूबसूरती ऐसी थी कि वो जहां जाती, वहां चाहनेवालों का सैलाब आ जाता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ से बचने के लिए सुरैया एक दिन अपना चेहरा छिपाकर प्रीमियर पर पहुंची. कुछ ही देर में भीड़ में मौजूद शख्स ने उन्हें आंखों से पहचान लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा- अरे देखो ये तो सुरैया है. भीड़ उन्हें देखने ऐसी बेकाबू हो गई कि भगदड़ का माहौल बन गया. देखते ही देखते सुरैया के साथ भीड़ ने खींचातानी शुरू कर दी. नकाब हट चुका था और दुपट्टा भी फटकर कहीं गायब हो गया. सिक्योरिटी से बात नहीं बनी तो पुलिस का दल पहुंचा. इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस को लाठीचार्ज करके हालात पर काबू पाना पड़ा. 

इस वाक्ये से सुरैया इतनी सहम गईं कि वो कई महीनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं. खुद की फिल्मों के प्रीमियर में जाना छोड़ दिया और पब्लिक प्लेस से तौबा कर ली. सुरैया और देव आनंद के प्यार के किस्से भी किसी से छिपे नहीं थे. फिल्मों में काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया, लेकिन सुरैया की नानी इस रिश्ते के खिलाफ थीं. घर और शूटिंग के सेट पर सुरैया पर पहरा बढ़ा दिया गया. जब भी देव सुरैया को फोन मिलाते तो नानी उठाकर कहतीं- सुरैया घर पर नहीं है.


Dev Anand: जब सुरैया से प्यार करने पर देव आनंद को मिली थी जान से मारने की धमकी, हमेशा के लिए अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी

एक दिन सुरैया की मां ने फोन उठाया और कहा, सुरैया तुम्हारे लिए रोज रोती है, लेकिन वो मजबूर है. मां ने देर रात घर की छत पर चोरी छिपे दोनों की मीटिंग तय करवाई. दोनों जब मिले तो कई मिनटों तक खामोश बस एक-दूसरे की बाहों में रहे. कुछ दिनों बाद देव आनंद (Dev Anand) ने दोस्त की मदद से एक अंगूठी भिजवाई जिसे कबूल कर सुरैया उनकी मंगेतर बन गई. 


Dev Anand: जब सुरैया से प्यार करने पर देव आनंद को मिली थी जान से मारने की धमकी, हमेशा के लिए अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी

एक दिन एक्ट्रेस नादिरा के पति नक्शब ने सुरैया के सामने कुरान रखकर कहा- इस पर हाथ रखकर कसम खाओ कि तुम उससे शादी नहीं करोगी. तुम्हारी शादी से देशभर में दंगे हो सकते हैं. कई लोगों ने समझाया लेकिन सुरैया ने तब कदम पीछे कर लिए जब उनके घर वालों ने देव को जान से मारने की धमकी दी. समाज की बेड़ियों में बंधकर आखिरकार सुरैया और देव ने अपनी प्रेम कहानी अधूरी छोड़ दी. आगे जाकर देव आनंद कल्पना कार्तिक (Kalpana Kartik) से शादी कर ली लेकिन सुरैया ताउम्र कुंवारी रहीं.

Mithun Chakraborty: कभी नक्सली थे मिथुन चक्रवर्ती, एक हादसे के चलते बदला फैसला और बन गए बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर'

Aamir Khan in Lagaan: जब आमिर खान ने 5 मिनट में ही रिजेक्ट कर दी थी लगान की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर से कह दी थी ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर साथ काम करेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? करण जौहर ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
फिर साथ काम करेंगे शाहरुख-सलमान? करण ने बताई अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget