एक्सप्लोरर

कोविड-19 का शिकार जाने-माने गायक एस. पी बालासुब्रमण्यम की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

जाने-माने गायक एस. पी बालासुब्रह्मण्यम की कोविड-19 होने के चलते चेन्नई के एम. जी. एम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी है.

मुम्बई: हिंदी, तेलुगू, तमिल, तेलुगू कन्नड, मलयालम जैसी कुल 16 भारतीय भाषाओं में अपनी गायिकी का जलवा बिखेर चुके जाने-माने गायक एस. पी बालासुब्रह्मण्यम की कोविड-19 होने के चलते चेन्नई के एम. जी. एम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

चेन्न्नई के एम. जी. एम अस्पताल की ओर से जारी एक ताजा आधिकारिक बयान में कहा गया है, "5 अगस्त, 2020 को को कोविड के लक्षणों के चलते एम. जी. एम. अस्पताल में दाखिल कराये गये थिरू एस. पी बालासुब्रह्मण्यम की सेहत में गिरावट दर्ज की गयी है. 13 अगस्त 2020 को देर रात को उनकी हालत काफी बिगड़ गयी थी. उनकी निगरानी कर रही जानकार मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें इंटेनसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया गया है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

कोविड-19 का शिकार जाने-माने गायक एस. पी बालासुब्रमण्यम की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

74 साल के एस. पी बालासुब्रह्मण्यम ने हिंदी फिल्मों की गायिकी में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित की. 1989 में आई सलमान खान-भाग्यश्री स्टारर की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के सभी गाने एसपी बालासुब्रह्मण्यम ने गाये थे, जो सुपरहिट साबित हुए थे. उसके बाद उन्होंने सलमान के करियर के शुरूआती दिनों के सभी गाने गाये और कई सालों तक सलमान खान की आवाज के तौर पर भी जाना जाता रहा. इसके बाद भी एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम ने कई हिंदी फिल्मों में विभिन्न सितारों के लिए अपनी आवाज दी.

माना जाता है कि एसपी बालासुब्रह्मण्यम ने अब तक कुल 16 भाषाओं में 40,000 से भी ज्यादा गाने गाये हैं और उन्हें चार भाषाओं - तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी गानों के लिए 6 बार सर्वश्रेष्ठ गायक के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. उन्हें भारत सरकार की ओर से 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है.

एस. पी बालासुब्रह्मण्यम न सिर्फ एक मंजे हुए गायक हैं, बल्कि वे एक संगीगतार, एक एक्टर, एक डबिंग आर्टिस्ट और एक निर्माता के तौर पर भी अपनी पहचान रखते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
Video: सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget