एक्सप्लोरर

जिम से वापस आते वक्त Armaan Malik के संग हुआ बड़ा हादसा, एड्रेस पूछने के बहाने चेन छीन फरार हुए लड़के

Armaan Malik Vlog: अरमान मलिक जिम से घर वापस आते वक्त चैन स्नेचिंग हो गई, जिसकी वजह से उनका भारी नुकसान हो गया है. आए दिन एक ना एक घटना अरमान के संग घटित हो ही रही है, जिससे वो काफी परेशान हैं.

Armaan Malik Chain Snatching: यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) आए दिन किसी ना किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं, फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ हो. पिछले कुछ दिनों से अरमान मलिक के घर में जितनी खुशियां आई हैं, उन्हें उतनी ही मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. पहले तो उनकी वाइफ और बच्चों की लगातार तबीयत खराब रही और अब यूट्यूबर पर एक और मुसीबत आ पड़ी है.

अरमान मलिक संग हुई चैन स्नेचिंग

दरअसल हाल ही में अरमान मलिक की चेन स्नेचिंग हुई है. अरमान मलिक ने इसकी जानकारी अपने लेटेस्ट व्लॉग में दी है. अरमान मलिक ने बताया,'पता पूछने के बहाने लड़कों ने गाड़ी का मिरर ओपन करवाया. अरमान से लड़कों ने पूछा कि भईया यहां कोई मॉल वगैरा है. अरमान ने उन्हें बताया कि हैं पास में ही है, एक ने यूट्यूबर को बातों में लगाया और एक ने चेन स्नेचिंग कर ली'.

अरमान मलिक का हुआ मोटा नुकसान

अरमान ने बताया कि वो ऑफिस गोइंग लड़के लग रहे थे और दोनों ने चश्मा लगा रखा था . उन्होंने ये भी कहा कि बहुत मोटा नुकसान हो गया. अरमान के साथ इस दौरान उनके स्टॉफ मेंबर थे. बता दें अरमान मलिक ने काफी मोटी चेन पहन रखी थी, स्नेचिंग की वजह से उनकी गर्दन छील गई.

चैन स्नेचर की बाइक पर नहीं था नंबर

अरमान ने बताया कि गाड़ी पर नंबर भी नहीं था, जिससे पता लगाया जा सके. उनके स्टॉफ मेंबर ने बताया कि वो लड़के काफी वक्त से गाड़ी के पास में चल रहे थे, तभी से उन पर शक हो रहा था. लेकिन फिर लगा जैसे कोई फैन होगा और सेल्फी लेने आया होगा.

अरमान ने कहा-अब नहीं मिलेगी चैन

अरमान ने घर आकर पायल (Payal Malik) और कृतिका (Kritika Malik) से बताया कि जिम से निकलकर आते वक्त चेन स्नेचिंग हो गई.पायल ने कहा कि अरमान के गर्दन पर निशान देखकर लग रहा है कि चेन नहीं टूटी उसका कुंदा टूटा है. अरमान मलिक ने बताया कि कई लोगों से पता किया है लेकिन कुछ भी नहीं होने वाला, नहीं मिलेगी चेन.

यह भी पढ़ें:- यूट्यूबर Armaan Malik ने बदला अपने बच्चों का मुस्लिम नाम, जानिए- अब तूबा और जैद को क्या कहकर बुलाएगी मलिक फैमिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget