एक्सप्लोरर

इन अभिनेत्रियों ने शाहरूख खान के फिल्म से की थी करियर की शुरूआत, आज हो चुकी हैं इंडस्ट्री से गायब, जाने अब कहां हैं?

शाहरूख खान के साथ कई अभिनेत्रियों ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. हालांकि आज उनमें से कई इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं. तो चलिए आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं.

शाहरूख खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें रोमांस किंग के नाम से जाना जाता है. अपने फिल्मी करियर में शाहरूख ने पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है. उसमें से कईयों ने शाहरूख के फिल्म से ही अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी. हालांकि आज उनमें से कई फिल्मी पर्दे से दूर हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शाहरूख के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया था. लेकिन आज वो पर्दे से दूर हैं.

महिमा चौधरी

इस लिस्ट में पहला नाम एक्ट्रेस महिमा चौधरी का है. इन्होंने साल 1997 में आई शाहरूख खान की फिल्म ‘परदेस’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा इन्होंने ‘बाग़बान’ और ‘धड़कन’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. हालांकि अब ये फिल्मी पर्द से दूर हो चुकी हैं. आखिरी बार यह साल 2016 में आई बंगाली फिल्म  ‘डार्क चॉकलेट’ में नज़र आई थीं.

प्रीति ज़िंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा ने भी अपना फिल्मी डेब्यू शाहरूख खान के फिल्म से ही किया था. वो फिल्म थी साल 1998 में आई ‘दिल से’. इसके अलावा ये दोनों एक साथ 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘वीर ज़ारा’ में भी दिखे थे. और इस फिल्म में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही थी. लेकिन आज प्रीति ज़िंटा फिल्मों से दूर हैं. साल 2016 में इन्होंने अमेरिकन नागिरक गुडइनफ से शादी की थी. जिसके बाद से ये अमेरिका में ही रहती हैं.

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं. इन्होंने साल 1993 में शाहरूख के साथ फिल्म ‘बाज़ीगर’ से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी. उसके बाद उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी. हालांकि लंबे समय से वो फिल्मों से दूर चल रही थीं. आखिरी बार उन्हें साल 2014 में फिल्म ढिश्कियाऊं में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था. वहीं अब वो फिर से कमबैक करने वाली हैं. वो जल्द ही ‘हंगामा 2’ में नज़र आएगीं.

गायत्री जोशी

इस लिस्ट में अगला नाम गायत्री जोशी का है. ये साल 2004 में शाहरूख के साथ ‘स्वदेस’ में नज़र आई थीं. इसके बाद यह कुछ और गिनी चुनी फिल्मों में दिखीं. हालांकि जल्द ही यह पर्दे से दूर हो गईं.

सुचित्रा कृष्णमूर्ति

लिस्ट में आखिरी नाम है एकट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति का. जो साल 1994 में शाहरूख के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना में दिखी थीं’. इस फिल्म के बाद ये कई सारे एल्बम में भी नज़र आईं. हालांकि अब काफी लंबे समय से यह पर्दे से दूर हैं. अगर बात करें इनके पर्सनल लाइफ की तो इन्होंने फिल्ममेकर शेखर कपूर से साल 1999 में शादी की थी. लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया. इनकी एक बेटी है जिसका नाम कावेरी कपूर है. और दोनों एक साथ रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget