एक्सप्लोरर

इस सवाल के जवाब ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को दिलाया था मिस यूनिवर्स का ताज

लंबे समय बाद सुष्मिता सेन इस साल वेबसीरीज ‘आर्या’ में नजर आईं. इसमें उनकी एक्टिंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 10 साल पहले रिलीज हुई थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बारे में तो आप जानते ही होंगे. सुष्मिता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने साल 1994 में इस उपलब्धि को हासिल किया था. खास बात यह है कि जब वे मिस यूनिवर्स बनी थीं, तब वे महज 18 साल की थीं. इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी पहना था. वैसे तो सुष्मिता सेन का फिल्म करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन उनके नाम बड़ी उपलब्धियां हैं, जो उन्हें बेहद खास बनाती हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब सिर्फ एक सवाल के जवाब की बदौलत मिल पाया था. यह सवाल भी ऐसा था जिसका जवाब देना काफी मुश्किल था. आपको बताएंगे कि सुष्मिता से कौन सा सवाल पूछा गया था और उनको विजेता बनाने वाला जवाब क्या था. गौरतलब है कि फिलीपींस में 43वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्हें विजेता घोषित किया गया था.

 सुष्मिता से पूछा गया था यह सवाल

साल 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन फिलीपींस के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया गया था. इसमें 77 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. सुष्मिता सेन से मिस यूनिवर्स के दौरान पूछा गया था कि, 'अगर आप किसी ऐतिहासिक घटनाक्रम को बदलना चाहें तो वह क्या होगा? इस सवाल को सुनकर सुष्मिता सेन ने थोड़ा समय लिया और एक झटके में जवाब दे दिया. सुष्मिता सेन का जवाब था 'इंदिरा गांधी की मौत'. इस जवाब से शो के जज काफी प्रभावित हुए थे. इसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज मिल गया.

 इस साल वेबसीरीज में नजर आईं हैं सुष्मिता

लंबे समय बाद सुष्मिता सेन इस साल वेबसीरीज ‘आर्या’ में नजर आई हैं. यह डच सीरीज पेनोजा की हिंदी रीमेक थी जिसमें उनकी एक्टिंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं. पांच साल पहले वे एक बंगाली फिल्म में नजर आई थीं. बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म ‘नो प्रोब्लम’ थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी.

 इन दिनों क्या कर रही हैं सुष्मिता सेन

फिलहाल सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. उन्होंने 2018 में अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था. दिलचस्प बात यह है कि रोहमन और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का अंतर है. साल 2019 में वे रोहमन के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई थीं. एक बार सुष्मिता ने बताया था कि रोहमन से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget