एक्सप्लोरर

'इश्क में मरजावां' एक्टर कुशाल पंजाबी रह चुके हैं इन फेमस सीरियल और फिल्मों का हिस्सा, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर कुशाल पंजाबी ने गुरुवार की शाम को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे लक्ष्य, काल, सलाम-ए-इश्क और अग्निहोत्री जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुके थे.

नई दिल्ली: टीवी के यंग एक्टर कुशाल पंजाबी के निधन की खबर इंडस्ट्री में सनसनी की तरह फैल गई है. खबर सुनते ही टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड भी सदमें में आ गया है. उनके चाहने वालों, करीबियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. वे करण जौहर की फिल्म काल, विवेक अग्निहोत्री की 'धन धना धन गोल', निखिल आडवाणी की 'सलाम-ए-इश्क' और फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य'  में काम कर चुके थे. वे कुसुम, इश्क में मरजावां जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई रियलिटी शोज, वेब शोज का हिस्सा भी रह चुके थे.

कुशाल पंजाबी अभिनेता से पहले एक सकारात्मक व्यक्ति थे. परिवार में उनके अलावा उनकी पत्नी, माता-पिता, बहन और एक चार साल का बेटा है. हाल ही में उन्हें टीवी शो 'विष' में देखा गया. तब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे इस शो में कबीले के सरदार के किरदार निभाना है. ये किरदार मेरे लिए काफी अलग है, मैंने कभी भी ऐसा किरदार निभाया नहीं है."

मुंबई: 'इश्क में मरजावां सीरियल के एक्टर कुशल पंजाबी की मौत, घर में लगाई फांसी

आइए जानते हैं उन टीवी शोज और फिल्मों के नाम जिनमें कुशाल पंजाबी ने कभी काम किया था.

1995 में टीवी सीरिज 'अ माउथफुल ऑफ़ स्काई' (1995) के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले कुशाल ने लव मैरिज (2002), CID (2003), देखो मगर प्यार से (2004), कभी हां कभी ना (2004), किंग आसमान का एक राजा (2004), यह दिल चाहे मोर (2005), अंतरिक्ष (2005), कसम से (2006), श्श्श्श्श्...... फिर कोई है (2006), संतान (2007), हम तुम (2008), राजा की आएगी बारात (2008), गुटुर गु (2010), रिश्ता डॉट कॉम (2010), आसमान से आगे (2012), तेरी मेरी लव स्टोरी (2012, एक एपिसोड), वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की (2013), हम ने ले ली है- शपथ (2013), अदालत (2014), ज़िन्दगी विंस (2015), क्या है मिस्टर पांचाल (2017), सजन रे फिर झूठ मत बोलो (2018), इश्क़ में मरजावां (2018) जैसे सीरीयल्स में काम किया था.

इसके अलाव उन्होंने फियर फैक्टर (2005), पैसा भरी पड़ेगा (2005), मिस्टर एंड मिस टीवी (2007), फन ऑन द रन (2007), एक से बढ़कर (2008), सितारों की जंग (2008), जोर का झटका (2011), झलक दिखला जा (2014), #LoveBytes (2015) जैसे रियलिटी शोज में भी काम किया था.

फिल्म की बात करें तो कुशाल ने 'बॉम्गे' (1996), अर्जुन सबलोक निर्देशित 'हमको इश्क़ ने मारा' (1997), कैज़ाद गुस्ताद की 'बॉम्बे बॉयज' (1998), राज कंवर की 'अंदाज़' (2003), पवन कॉल की 'श्श्श्श्श्......' (2003), फरहान अख्तर की 'लक्ष्य' (2004), करण जौहर की 'काल' (2005), निखिल आडवाणी की 'सलाम-ए-इश्क़' (2007), विवेक अग्निहोत्री की 'धन धना धन गोल' (2007) और रितेश मेनन की 'क्रेजी कक्कड़ फैमिली' (2015) में काम किया था.

Year Ender 2019: सरकारों के वो फैसले जिन्होंने सबको चौंका दिया, अप्रत्याशित रहे ये निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget