एक्सप्लोरर

HAPPY BIRTHDAY SALMAN KHAN: वो मामूली सी चीजें, जिन्हें पहनकर सलमान खान ने स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया

आज बॉलीवुड के दबंग खान का बर्थडे है. सलमान खान के 55वें जन्मदिन पर फैन्स उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सलमान खान की शख्सियत और उनकी सफलता को लेकर सैकड़ों कहानियां हैं. जिनसे आज हम आपको रूबरू करवा रहे हैं.

सलमान इस वक्त ना सिर्फ अपने करियर की सफलता के शिखर पर हैं बल्कि लगता है कि आने वाले कई सालों तक उनकी दबंगई बॉलीवुड पर बरकरार रहेगी. लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन दस चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल सलमान खान ने अपनी फिल्मों में किया और वो स्टाइल स्टेटमेंट बन गई. ना सिर्फ सलमान के फैन्स हर जगह इन चीजों को पहनते दिखे बल्कि सलमान की फिल्मों के किरदारों का जब भी जिक्र होता है तो इन चीजों की याद पहले जेहन में आती है. इस रिपोर्ट में सलमान की फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही दस चीजों के बारे में आपको बताएंगे. अगर आप भी सलमान खान के फैन हैं तो शायद आपने भी फिल्म देखने के बाद इन चीजों का इस्तेमाल किया होगा.
'दबंग' में सनग्लास का खास स्टाइल फिल्म दबंग में सलमान खान ने एविएटर सनग्लास का इस्तेमाल किया था. इस फिल्म में सलमान खान खास अंदाज में चश्मों को गर्दन के पीछे अपने कॉलर पर लगाते दिखे थे. सलमान का ये स्टाइल लंबे वक्त तक फैशन में रहा था. 'मुझसे शादी करोगी' का तौलिया स्टेप सलमान खान अच्छे डांसर्स में शुमार हैं. अपने खास स्टेप्स से ना सिर्फ सलमान गाने को पॉपुलर बना देते हैं बल्कि सालों साल ये स्टेप ट्रेंड में भी रहते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने किया था फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में टॉवल स्टेप के साथ. 'बजरंगी भाईजान' में गदा वाला लॉकेट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के किरदार को ना सिर्फ दर्शकों ने खासा पसंद किया. बल्कि उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी ट्रेंड बन गया था. फिल्म में सलमान खान ने एक रामभक्त का किरदार निभाया था. फिल्म में गदा वाले लॉकेट को फैन्स ने काफी पसंद किया. 'एक था टाइगर' का स्कार्फ फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान का पहना गया स्कार्फ स्टाइल स्टेटमेंट बन गया. फिल्म में जासूस का किरदार निभाते वक्त ना सिर्फ ये स्कार्फ उनपर काफी सूट कर रहा था बल्कि फैन्स में भी ये काफी पॉपुलर हुआ था. 'प्यार किया तो डरना' क्या में गिटार डाईहार्ड सलमान खान के फैन्स के लिए प्यार किया तो डरना क्या ऐसी फिल्मों में से है जो उनकी विश लिस्ट में शामिल रहती हैं. इस फिल्म में सलमान ने गिटार के साथ डांस को ना सिर्फ पॉपुलर किया बल्कि ये स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था. फिल्म 'वॉन्टेड' में बंदाना स्टाइल सलमान खान ने वॉन्टेड में एक अंडरकवर कॉप का रोल बखूबी निभाया था. इस फिल्म में सलमान ने बंदाना यानि जो फेस कवर इस्तेमाल किया. वो भी खासा मशहूर हुआ. फिल्म 'बॉडीगार्ड' में ब्लूटूथ डिवाइस और सनग्लास फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान खान ने स्पेशल ब्लूटूथ डिवाइस और सनग्लास का इस्तेमाल किया था. इस फिल्म के दौरान सलमान का स्पेशल स्टाइल भी काफी मशहूर हुआ था. सलमान का सिल्वर कलर ब्रेसलेट अब बात सलमान की सबसे पसंदीदा चीज सिल्वर कलर ब्रेसलेट की. सलमान खान हमेशा अपने इस ब्रेसलेट को पहने हुए दिखाई देते हैं. कहा जाता है कि सलमान को ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था और उनके लिए ये बेहदम अहम है.
 ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget