एक्सप्लोरर

बॉडीगार्ड नहीं सलमान खान का साया हैं शेरा, 'आखिरी सांस तक भाईजान के साथ रहने की खाई है कसम'

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान फिलहाल कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं साथ ही अपनी अगली फिल्म अंतिम को लेकर भी काफी व्यस्त है.

सलमान के जन्मदिन पर आज हम आपको उन चुनिंदा और खास लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनसे ना सिर्फ काफी करीब भी हैं बल्कि इन लोगों का सलमान की जिंदगी में खासा महत्व भी है. ये शख्स है सलमान का साया ! हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की. सलमान इनडोर शूटिंग कर रहे हों या फिर आउटडोर, सलमान देश में हो या विदेशी लोकेशन पर हर वक्त साये की तरह एक शख्स हमेशा सलमान के साथ दिखाई देता है. वो हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा. सलमान के लिए शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड ही नहीं है बल्कि उनकी फैमिली का अहम हिस्सा हैं. हाल ही में शेरा ने सलमान के साथ काम करते हुए 26 साल पूरे किए हैं. शेरा की सलमान के साथ इन 26 सालों की कहानी काफी दिलचस्प रही है
View this post on Instagram
 

A post shared by Being Sheraa (@beingshera)

बॉलीवुड में सबसे महंगे बॉडीगार्ड हैं सलमान के शेरा शेरा ना सिर्फ सलमान की ही तरह सिक्योरिटी इंडस्ट्री के दिग्गज माने जाते हैं बल्कि बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड भी हैं. शेरा को सलमान के लिए उनके छोटे भाई सोहेल खान ने ढूंढा था. 1995 में शेरा सलमान और सौहेल से पहली बार एक पार्टी के दौरान मिले थे. इसके बाद सलमान को एक बुरे पब्लिक एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा था. चंडीगढ़ में एक शो के बाद बाहर निकल रहे सलमान को फैन्स ने घेर लिया था. सलमान वहां काफी देर तक फंसे रहे थे और काफी मुश्किल से निकल पाए थे. जिसके बाद शुरू हुआ सलमान के लिए एक बॉडीगार्ड ढूंढने का काम. सोहेल को इस काम के लिए शेरा सबसे बेहतर लगे और सलमान और शेरा की अटूट जोड़ी सबके सामने है. 'आखिरी सांस तक भाईजान के साथ हूं' शेरा के लिए भी सलमान सिर्फ एक क्लाइंट नहीं हैं बल्कि शेरा सलमान को बेहद सम्मान और प्यार देते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान शेरा ने कहा था कि मैं अपनी आखिरी सांस तक भाईजान के साथ ही रहूंगा. बता दें कि शेरा एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. शेरा ने 1993 में ही एक सिक्योरिटी एजेंसी की शुरुआत की थी जो कि अब काफी बड़ी कंपनी बन चुकी है. शेरा की कंपनी ना सिर्फ सलमान बल्कि कई बड़ी हस्तियों को सुरक्षा मुहैया कराती है. खबरों की मानें तो शेरा पहले पगड़ी धारण करते थे लेकिन सलमान के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। एक बार इंदौर में सलमान की गाड़ी को फैन्स ने घेर लिया था. गाड़ी का निकलना मुश्किल हो रहा था तो शेरा गाड़ी से नीचे उतरे और करीब आठ किलोमीटर तक गाड़ी को रास्ता दिलाने के लिए दौड़ते रहे. भारी भरकम है शेरा की सैलरी शेरा सलमान के लिए 24 घंटे और सातों दिन बॉडीगार्ड का काम करते हैं. इसके लिए सलमान उन्हें 15 लाख रुपये महीना सैलरी देते हैं. हालांकि आंकड़े काफी पुराने हैं और अब अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि मौजूदा वक्त में शेरा को सलमान कितनी फीस देते होंगे. ये भी पढ़ें- उम्र में अपनी दूसरी मां Hema Malini से महज 8 साल छोटे हैं Sunny Deol, आज तक है मां-बेटे के बीच मनमुटाव! नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मां की पसंद से की थी पहली शादी, फिर शीबा को तलाक देकर अंजलि को बनाया हमसफर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget