एक्सप्लोरर

SSR Case: साढ़े पांच घंटे तक सुशांत के घर पर CBI की टीम ने की जांच, बिल्डिंग के गार्ड से भी पूछताछ की

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पर उनकी मौत की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम उनके घर से निकल गई है. सीबीआई की टीम ने आज साढ़े पांच घंटे सुशांत के घर पर जांच की.

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पर उनकी मौत की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम उनके घर से निकल गई है. सीबीआई की टीम ने आज साढ़े पांच घंटे सुशांत के घर पर जांच की. इसके साथ ही बिल्डिंग के गार्ड से भी पूछताछ हुई. पहले दिन जांच करने पहुंती सीबीआई की टीम ने आज सुशांत की मौत वाले दिन का सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया.

सीबीआई की टीम दोपहर 2.25 बजे सीबीआई की टीम सुशांत के घर पहुंची थी. सीबीआई की टीम ने सुशांत के घर पर मुआयना किया. वह घर के छत पर भी गई. सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज को साथ लेकर आई थी. मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे. कल सीबीआई ने नीरज से पूछताछ की थी. इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी सीबीआई के साथ नजर आई.

एक अधिकारी ने बताया था कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिल कर अपराध के घटनाक्रम तैयार करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे. अधिकारी ने बताया, वे घटना की उन कड़ियों को जोड़ने के लिए फ्लैट में पहुंचे जिनके कारण अभिनेता की मौत हुई थी.

सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मीडियाकर्मियों और लोगों की वहां भारी भीड़ लग गई. अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे.’’

टीम पहले घर के छत पर गई और फिर फ्लैट में गई. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम जांच कर रही थी कि क्या आत्महत्या वहां पर संभव थी. घर में रहने वाली एक महिला ने संवाददाताओं को बताया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले उनके आवास पर कोई पार्टी नहीं हुई थी, जैसा कि मीडिया के एक धड़े में दावा किया गया था.

अधिकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सांता क्रूज में आईएएफ के अतिथि गृह में पिठानी के बयान दर्ज किए. इसी स्थान पर केंद्रीय एजेंसी के सदस्य ठहरे हुए हैं. केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को नीरज से पूछताछ की. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था.

उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था. उन्होंने कहा कि सीबीआई की एक और टीम ने बांद्रा थाने का दौरा किया जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की.

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

750 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', बुधवार को भी जमकर छापे नोट, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
750 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget