एक्सप्लोरर

कई सालों बाद दिखी बॉलीवुड की 'दामिनी' की झलक, फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

90 के दशक में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां थीं. जिन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. हाल ही में मीनाक्षी शेषाद्रि की फोटो सामने आई है जिसमें उनको पहचानना मुश्किल हो गया है.

मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट हिरोइनों में से एक हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी और खुबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया, लेकिन इतनी ऊंचाईं तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. आपको बता दें, बॉलीवुड पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी. फिर शादी के बाद मिनाक्षी ने अमेरिका के टेक्सास में जाकर रहने का फैसला कर लिया और न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की.

हाल ही में सोशल मीडिया पर मीनाक्षी की कुछ फोटोज सामने आईं हैं जिनमें उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है. फोटो में उनका बदला हुआ रूप देखकर दर्शक काफी हैरान हो गए हैं. अपने वक्त में मीनाक्षी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी. अपने दौर में खूबसूरत दिखने वाली मीनाक्षी को डांस का बहुत शौक था. फिल्मों से अपने आप को दूर करने के बाद भी उन्होंने डांस से खुद को जोड़े रखा और टेक्सास में अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' खोला.

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म झारखंड के सिंदरी में हुआ था. 17 साल की उम्र में साल 1981 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी. मीनाक्षी शेषाद्रि ने दामिनी फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया था. उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, जुर्म, प्यार का कर्ज, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में की.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget