एक्सप्लोरर

इन पांच वजहों से देख सकते हैं शाहरुख खान की ZERO, यहां पढ़ें Quick Review

Zero Movie: इस शुक्रवार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी है. अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो आप भी इस क्विक रिव्यू में पढ़ें कैसी है ये फिल्म...

Zero Movie: शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म ज़ीरो आज रिलीज हो गई है. इनके फैंस को लंबे वक्त से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. इस कहानी के मुख्य किरदार बउआ सिंह (शाहरुख खान) है. बउआ सिंह मेरठ का रहने वाला एक लड़का जो कद से तो बौना है. लेकिन उसके सपने बहुत ऊंचे हैं. बउसा सिंह फिल्म में सभी का बहुत लाडला है और वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की को पाना चाहता है. बउआ की अपने पिता के साथ कुछ खास बनती नहीं है और उन दोनों के बीच अक्सर अनबन होती रहती है. बउआ को फिल्म एक्ट्रेस बबिता सिंह (कैटरीना कैफ) बहुत पसंद है. वो अपने दोस्तों के साथ उसकी हर फिल्म देखता है. लेकिन उसे आफिया से प्यार हो जाता है. फिल्म में आफिया का रोल अनुष्का शर्मा निभा रही हैं. आफिया शरीर से तो अपंग है लेकिन उसका दिमाग काफी तेज है. वो एक साइंटिस्ट है.
बउवा आफिया को इंप्रेस करने के लिए हर एक हुनर को आजमाता है. बात शादी तक पहुंच जाती है, लेकिन बउवा तो बॉलीवुड स्टार बबिता सिंह का फैन है. वो शादी से भाग जाता है और बबिता सिंह के पास पहुंच जाता है. बबिता अपने जीवन के अनुभव के साथ बउआ को बड़े ही नायब तरीके से अपने प्यार तक वापस ले जाती है. क्या बउआ को अपना प्यार मिल पाता है? क्या कुछ होता है उसकी ज़िन्दगी में? यह देखना दिलचस्प रहेगा. Zero Movie Review: कमजोर कहानी से मार खा गए शाहरुख खान, दमदार एक्टिंग के बावजूद है बोझिल  क्यों देखें ये फिल्म - तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्में दे चुके आनंद लिए राय ने जीरो में किरदारों के साथ न्याय किया है. बउआ सिंह के जीरो से हीरो तक के इस सफर को काफी मनोरंजक तरीके से पेश किया है - रोमांस के बादशाह शाहरुख़ हैं और जब शाहरुख परदे पर रोमांस करते है तो इश्क़ का कद बढ़ जाता है. बउआ सिंह के किरदार में शाहरुख़ इतने प्यारे लगे हैं कि फिल्म के शुरुआती 10 मिनट में ही आपको उनसे प्यार हो जाता है. - फिल्म में कॉमेडी और इमोशन का जबरदस्त कॉकटेल बनाया गया है. - अनुष्का शर्मा चैलेंज लेना जानती हैं एयर फिजिकली चैलेंज आफिया के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है. - फिल्म के लेखक हिमांशु ने कहानी को बहुत अच्छे तरह बांधे रखा है. खुद को मुकम्मल नहीं बल्कि बेचैन कलाकार मानते हैं किंग खान, कही ये बड़ी बात इन जगहों पर किया जा सकता था सुधार - फिल्म में सभी किरदारों ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है लेकिन फिर भी फिल्म देखने लायक नहीं बन पाई है. -फिल्म का फर्स्ट पार्ट बहुत ही इंटरटेनिंग और जबरदस्त है. लेकिन सेकेंड हाफ में जैसे ही फिल्म मुंबई से होते हुए अमेरिका पहुंचती है उसके बाद तो फिल्म में इतना कुछ होता है कि इंटररेस्ट ही खत्म हो जाता है. कहानी बिखरती हुई चली जाती है. - बउवा सिंह का अमेरिका पहुंचना, नासा के ऑफिस में चल रहा सीरियल जैसा ड्रामा और फिर चांद तक जाना... इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें दिखाई गई हैं जो बहुत ही ज्यादा नाटकीय लगता है. -शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'हैरी मेट सेजल फ्लॉप' हो गई थी. इम्तियाज अली के डायरेक्शन के बावजूद ये फिल्म देखने लोग नहीं पहुंचे. उससे पहले 'रईस' में भी वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. अच्छे डायरेक्टर्स और दमदार एक्टर्स होने के बावजूद आखिर शाहरुख की फिल्मों में कहां चूक हो रही है इस पर उन्हें सोचने की जरुरत है. यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
Box Office: 5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget