एक्सप्लोरर

Dev Anand ने Zeenat Aman को दिया था फिल्मों में मौका, फिर क्यों आ गई थी दोनों के बीच दूरियां

Zeenat Aman Fond Memories: जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो इंडस्ट्री से जुड़े अपने पुराने किस्से भी यहां खूब फैंस के साथ साझा कर रही हैं.

Zeenat Aman Fond Memories: जीनत अमान (Zeenat Aman) 70 के दशक की खूबसूरत और डिमांडिग एक्ट्रेस में से एक थीं. लंबे समय बाद वो एक बार फिर से काफी एक्टिव हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार उनकी प्रेजेंस बनी हुई है. वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट और थ्रोबैक फोटो शेयर करने के साथ, उस दौर के अनसुने किस्से सुनाती रहती हैं. 

जीनत अमान ने जब किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला

हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री और देश छोड़कर जा रही थीं, तब देवआनंद ने उन्हें 'हरे रामा हरे कृष्णा' का ऑफर देकर रोका था, इतना ही नहीं हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने देव आनंद के साथ अपने मनमुटाव की वजह का भी खुलासा किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

 

जीनत अमान ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, 'देव साहब अपने करियर में कामयाबी की कहानियां लिख रहे थे. हमें भी उनके साथ काम करने में काफी आनंद आ रहा था. उन्होंने मुझे लॉन्च किया था और वो चाहते तो  मुझसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करा सकते थे कि मैं उनकी ही फिल्मों में काम करूं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कभी मुझे किसी और की फिल्म में काम करने से नहीं रोका. यही वजह थी कि मैं किसी भी निर्देशक के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र थी.'

आखिर क्यों देव आनंद के साथ रिश्तों में आ गई थीं दूरियां

जीनत ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरा फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन अफसोस इनमें से एक फिल्म के चलते मेरे और देव साहब के बीच गलतफहमी ने जन्म ले लिया.' हालांकि जीनत अमान ने अपनी इस पोस्ट में इस बात का जिक्र फिलहाल नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों से ये वादा किया है कि वो कल या परसों अपनी इस कहानी को जरूर पूरा करेंगी. 

हालांकि देव आनंद की आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ में अभिनेता ने बताया था कि जब जीनत अमान को राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में कास्ट किया गया तब जीनत अमान के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी. खैर अब जीनत अमान अपनी अगली पोस्ट में इस बात का खुलासा करेंगी कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते देव साहब के साथ उनके रिश्तों में दूरियां आईं.

ये भी पढ़ें: जब इस हिट फिल्म से Moushmi Chatterjee को जया बच्चन ने किया था रिप्लेस, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमिताभ बच्चन के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने सालों पुराना सीक्रेट रिवील किया
'अमिताभ के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने खोला सालों पुराना राज
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Alpha Box Office: 'अल्फा' को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
Alpha को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget