एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने झेला ब्रेकअप का दर्द, शादी से भी उठ गया भरोसा, 38 साल की उम्र में हैं सिंगल, बोलीं- 'अनलकी हूं'

Zareen Khan On Marriage: जरीन खान ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि उनका शादी से भरोसा उठ गया है. 38 साल की एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप में खुद को अनलकी भी बताया.

जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान संग फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वे कुछ ही फिल्मों में नजर आईं और उनका फिल्मी करियर ज्यादा नहीं चला. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ तो ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहीं वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी अच्छी नहीं रही. उन्हें उनके बॉयफ्रेंड से धोखा मिला और अब शादी से ही उनका भरोसा उठ गया है. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की और कहा कि वे लकी नहीं हैं.

जरीन खान को शादी के लिए कोई लड़का नहीं मिल रहा है?
दरअसल हिंदी रश को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान जरीन से पूछा गया था कि आप ये क्यों कहती हैं कि शादी के लिए कोई लड़का नहीं मिल रहा है?  इस पर एक्ट्रेस ने कहा,” नहीं, शादी के लिए क्या, एक कॉल करूंगी कल शादी हो जाएगी.” ये कहकर जरीन जोर से हंसती हैं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपने कहा है कि कोई आपको शादी के लिए अप्रोच नहीं कर रहा है. इसके जवाब में जरीन ने कहा, “ शादी एक बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी है. और जिस तरीके का अभी जमाना चल रहा है, मुझे आई थिंक इसमें नहीं घुसना है. वो कमिटमेंट फैक्टर अब थोड़ा हिल गया है क्योंकि इसमें भी एक्सेसिबिलिटी बहुत ही आसान हो गई है.

वहां पर आप एक पार्टनर के साथ हो और समझ नहीं आ रहा है तो दूसरा तो यूं मिल जाता है. कोई किसी के साथ एडजस्टमेंट करने के लिए राजी नहीं है. पहले संभाल-संभाल कर एक दूसरे को चलते थे जैसे कि एक गुस्सा कर रहा है तो दूसरा प्यार से समझा देगा अब वो है ही नहीं. सब अपनी ईगो में हैं कि मैं क्यों करूं. और ईमानदारी से कहूं तो ये बहुत स्ट्रेसफुल है अब.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)

जरीन ने रिलेशनशिप में खुद को बताया अनलकी
जरीन ने आगे कहा कि मेरी लाइफ में बहुत कुछ हो रहा है. मैं बहुत सी चीजें हैंडल कर रही हूं. मेरी मां, मेरा घर और काम करने की कोशिश कर रही हूं और कुछ पर्सनल चीजें अपने लिए क्रिएट करने की कोशिश कर रही हूं तो इसलिए मैं रिलेशनशिप नहीं संभाल सकती हूं. जिनके रिलेशनशिप आसान हैं वे लकी हैं लेकिन कहीं ना कहीं मैं लकी नहीं हूं. और मैं ये नहीं बोलूंगी की सामने वाले में कमियां हैं मुझमें भी खामियां होंगी, हैं और हर इंसान में होती हैं. लेकिन फिलहाल मैं सिंगल रहकर खुश हूं.   

शादी से क्यों उठा भरोसा? 
जरीन आगे कहती हैं कि उनके नाना-नानी की शादी खूब चली लेकिन उन्हें मम्मी-पापा की नहीं चली. उन्होंने कहा कि जमाना बदल गया है. अब कमिटमेंट की वैल्यू नहीं रही है. क्योंकि अब सब कुछ आसानी से अवेलेबल है. चीटिंग भी बहुत आसानी से हो जाती है अभी क्योंकि ऑप्शन भी बहुत हैं. सब मॉर्डन होने के नाम पर आपको एक दूसरे पर फेंक रहे हैं. तो बहुत सारे फैक्टर्स हैं की शादी नहीं चल रही है क्योंकि लोगों को एडजस्टमेंट नहीं करनी है. सबसे ज्यादा लाइफ इतनी स्ट्रेसफुल चल रही है कि कोई एक दूसरे के साथ इस वजह से नहीं जुड़ना चाहता है कि ये भी आकर स्ट्रेस एड कर देगा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)

जरीन के रिलेशनशिप क्यों नहीं चले? 
वहीं जरीन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी ने चीट किया है इस पर एक्ट्रेस ने कहा नहीं. लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि फिर उनके रिलेशनशिप क्यों नहीं चले तो इस पर जरीन ने जवाब दिया,  ‘क्योंकि मैं स्ट्रांग हेडेड वुमन हूं और ये किसी को एक्सेप्ट नहीं है कि एक औरत होकर तुम्हारे पास इतनी ओपिनियन क्यों है. तुम इतना क्यों बोलती हो. हम भले ही खुद को मॉर्डन मानते हैं लड़का-लड़की अगर साथ रहते हैं तो ये आ जाता है कि तुम एक औरत हो. और वो मैं नहीं सुनूंगी.

ब्रेकअप से उबरने में कितना टाइम लगता
इस पर जरीन ने कहा कि दिल टूटता है तो इससे उबरने में टाइम तो लगता ही है. जरीन ने ये भी कहा है बहुत बार दिल टूटा है अलग-अलग वजहों से. शुरुआत में ज्यादा टाइम लगता था रिपेयर होने में लेकिन अब कम लगता है. लेकिन लगता तो है. 

ये भी पढ़ें:-सलमान की इस फिल्म ने कमाए थे 900 करोड़, अब सुपरस्टार की मेगा ब्लॉकबस्टर का सीक्वल हुआ कन्फर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget