#MeToo: आशीष पाटिल पर लगे आरोपों के बाद ट्विटर यूजर्स ने अनुष्का, रणवीर सहित YRF टैलेंट के सितारों से चुप्पी तोड़ने को कहा
सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने आशीष पाटिल के मुद्दे पर वाईआरएफ टैलेंट के सितारों अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आयुषमान खुराना और परिणीति चोपड़ा से मजबूत स्टैंड लेने के लिए की मांग की है.

मुंबई: यश राज फिल्म्स हाल ही में अपने टैलेंट और व्यापार प्रमुख आशीष पाटिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण चर्चा में हैं. MeToo खुलासे में, एक गुमनाम ने सोशल मीडिया पर वाईआरएफ के आशीष पाटिल द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के बारे में बात की है. आरोपों को मद्देनजर रखते हुए, वाईआरएफ ने आशीष को बर्खास्त कर दिया है, वहीं सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने इस मुद्दे पर वाईआरएफ टैलेंट के सितारों अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आयुषमान खुराना और परिणीति चोपड़ा से मजबूत स्टैंड लेने के लिए की मांग की है.

ट्विटर पर 'आशीष पाटिल' के ट्रेंड के साथ, लोगों ने बी टाउन के युवा सितारों से MeToo आंदोलन पर एक मजबूत राय देने का अनुरोध किया है.
बता दें कि आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार ने स्टैंड लेते हुए यौन उत्पीड़ने के आरोपियों से खुद को अलग कर लिया है. सोशल मीडिया पर अब आशीष पाटिल को लेकर लोग वाईआरएफ टैलेंट के सितारों से स्टैंड लेने की मांग कर रहे हैं.
आपको बताते हैं कि किसने क्या लिखा-
Rapist Ashish Patil was allowed to run YRF talent for such a long time. Anushka, Ranveer, Arjun Kapoor, Ayushman, Parineeti have a lot to answer. https://t.co/B4ZvuXKVS4
— #साहेबजादे (@vedant0606) October 17, 2018
Did YRF and staff know abt the Ashish Patil's crimes ? How can something so big be covered up for such a long time #MeTooAgencies
— Devil ®️ (@devillaughslast) October 17, 2018
When will Ranvir and Anushka talk about Ashish Patil case? Are they waiting for any approval from YRF?... really waiting for them... pic.twitter.com/rBNPB6BeXh
— Keshav (@SungroyaKeshav) October 17, 2018
क्या है आशीष पाटिल का मामला-
आशीष पाटिल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. एक गुमनाम महिला ने सोशल मीडिया और ज़ूम टीवी पर अपनी यौन उत्पीड़न की अपनी कहानी बताई है. वाईआरएफ कार्यालय परिसर के अंदर आशीष पाटिल द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के बारे में पहले ही ट्वीट ने आरोपी को प्रशासनिक छुट्टी पर भेजा दिया है.
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब आशीष पाटिल से उसने काम करने के लिए संपर्क किया तब उससे कथित तौर पर कोम्प्रोमाईज़ करने के लिए कहा गया और नौकरी देने के बहाने उससे रेप किया गया. #MeToo आंदोलन के प्रभाव ने वाईआरएफ पर भारी दबाव डाल दिया था. बीते दिन इस पर एक बयान जारी करते हुए कहा गया,"यशराज फिल्म्स ने उपाध्यक्ष ब्रांड पार्टनरशिप और टैलेंट मैनेजमेंट और व्यवसाय और वाय-फिल्म्स के क्रिएटिव हेड आशीष पाटिल की सेवाओं को तत्काल प्रभाव के साथ समाप्त करता है."#MeToo Sharing an anonymous survivor account of a former model and former aspiring actress who has spoken against @patilashish of YashRaj Films of sexually exploiting her. Screenshots are with her consent. #TimesUp pic.twitter.com/jMe7Yzx5hB
— Japleen Pasricha (@japna_p) October 10, 2018
Source: IOCL


























