एक्सप्लोरर

'Bhool Bhulaiyaa 3' में हुई यूट्यूबर 'छोटे मियां' की एंट्री? पहले भी कर चुके हैं कार्तिक आर्यन के साथ काम

Bhool Bhulaiyaa 3 Cast: कई सारी सीरीज में 'छोटा पैकेज बड़ा धमाल' के तौर पर नजर आने वाले अरुण कुशवाहा को लोग 'छोटे मियां' के नाम से जानते हैं. खबर है कि अब वो फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे.

Bhool Bhulaiyaa 3 Cast: कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी. उसके पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का ऐलान हुआ था. फिल्म की कास्ट को लेकर हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है और अब खबर है कि इस स्टार कास्ट में यूट्यूबर अरुण कुशवाहा ने एंट्री ली है जिन्हें आमतौर पर लोग 'छोटे मियां' के नाम से जानते हैं.

टीवीएफ के कई शोज में आपने छोटे मियां की कॉमेडी देखी होगी. इनका अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसपर वो फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब अरुण कुशवाहा ने 'भूल भुलैया 3' का एक पोस्ट शेयर किया है.

'भूल भुलैया 3' में छोटे मियां की एंट्री? 

अरुण कुशवाह फिल्म भूल भलैया 3 में होंगे या नहीं इसको लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. लेकिन अरुण कुशवाह ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें 'भूल भूलैया 3' की शूटिंग का एक तस्वीर है. जिसके कैप्शन में उन्होंने 'भूल भुलैया 3' हैशटैग लिखा है, साथ में नजरबट्टू और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Kushwah (@iamchotemiyan)

इस पोस्ट को देखकर अरुण कुशवाह के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. इससे खबरें तेज हैं कि भूल भुलैया 3 में वो नजर आएंगे और ऐसा हो भी सकता है. अगर ऐसा हुआ तो कार्तिक आर्यन के साथ अरुण कुशवाह की ये दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले अरुण फिल्म लुका छिपी (2019) जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं. उस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए थे.

कौन हैं अरुण कुशवाह?

29 नवंबर 1990 को ग्वालियर में जन्में अरुण कुशवाह की अपनी हाइट के कारण सुर्खियों में आए. लेकिन बाद में उन्होंने अपनी एक्टिंग से हाइट को छिपा दिया और अब लोग सिर्फ उनका फेस देखकर उनका वीडियो देखते हैं क्योंकि उनकी कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है. अरुण कुशवाहा एक इंजीनियर हैं जिन्होंने मुंबई की एक आईटी कंपनी में काम भी किया लेकिन बाद में फुल टाइम एक्टिंग में आ गए. आज वो ओटीटी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Kushwah (@iamchotemiyan)

अरुण ने इसके अलावा अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दसवीं में काम किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गो गोआ गॉन 2 में भी अरुण नजर आ सकते हैं.अरुण कुशवाह को ओटीटी की दुनिया में छोटे मियां नाम से जाना जाता है. वो ज्यादातक टीवीएफ के शोज में नजर आए हैं. जिसमें फ्रेंड रिक्वेस्ट, बैचलर्स वर्सेज वर्ल्ड और द सरकारी कार्यालय जैसे शोज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Web Series based on Politics: राजनीति समझने के लिए फटाफट देख डालिए ये 7 वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट और सस्पेंस से हैं भरपूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget