एक्सप्लोरर

YearEnder 2017: इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Sexual Harassment के खिलाफ खुलकर उठाई आवाज

एलिसा मिलानो के इस ट्वीट के बाद सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि विश्वभर में सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर एक बहस छिड़ गई. इसी बहस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी खुलकर समाने आईं.

नई दिल्ली: महिलाओं के लिए 2017 कई मायनों में खास रहा, इस साल सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विश्वभर से महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए शोषण या दुर्व्यवहार को लेकर आवाज उठाई. #Metoo कैंपेन के जरिए कई ताकतवर महिलाओं ने इसके जरिए अपने खिलाफ हुए यौन शोषण को लेकर आवाज उठाई. वैसे तो इस कैंपेन की शुरुआत अमेरिकन एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने की थी. हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन के द्वारा किए गए रेप और यौन शोषण के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई थी. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर 16 अक्टूबर को एक ट्वीट किया जिसमें लिखा, अगर आप भी कभी यौन शौषण या किस हमले का शिकार हुए हैं तो मेरे ट्वीट पर #MeToo के साथ रिप्लाई करें. एलिसा मिलानो के इस ट्वीट के बाद सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि विश्वभर में सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर एक बहस छिड़ गई. इसी बहस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी खुलकर समाने आईं. YearEnder 2017: इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Sexual Harassment के खिलाफ खुलकर उठाई आवाजसलमा हायके इसमें सबसे पहले नाम आता है सलमा हायके का, सलमा हायेक ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटोरियल में अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर बताया. किस तरह से हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन उनको न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर से प्रताड़ित किया था. उन्होंने अपने लेख में लिखा, ‘कई साल तक वह मेरा खून चूसने वाला पिशाच था.’ सलमा ने लिखा है, 'हर बार न कहने पर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता. मुझे लगता है कि उसे दुनिया की सबसे नापंसद चीज 'न' सुनना था.' YearEnder 2017: इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Sexual Harassment के खिलाफ खुलकर उठाई आवाजस्वरा भास्कर  स्वरा भास्कर ने इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए अपने साथ हुए कुछ बेहद खराब अनुभवों को शेयर किया. स्वरा ने बताया कि पावर में रहते हुए एक शख्स ने कई बार मुझे सीधे तौर पर, कई बार इनडायरेक्ट तरीके से मुझे ऐसे ही परेशान किया. पहले तो काफी समय तक मैं समझ ही नहीं पाई कि आखिर ये हो क्या रहा है. बहुत बाद में जाकर मुझे एहसास हुआ कि असल में मामला क्या था. हालांकि कभी मुझे किसी ने फोर्स नहीं किया. YearEnder 2017: इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Sexual Harassment के खिलाफ खुलकर उठाई आवाजकल्कि कोचलीन बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन हमेशा से इस मामले पर बड़ी ही बेबाकी से बोलती रही हैं. इस बार भी उन्होंने अपनी आवाज बड़ी बेबाकी से उठाई. क्लकि ने बताया कि जब वो बॉलीवुड में नई थी तो एक निर्माता ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी. इसके बाद उसने कई बार कहा कि एक दूसरे को जानने के लिए हमें साथ में डिनर के लिए जाना चाहिए, आखिरकार मैं तुम्हें इतना बड़ा ब्रेक दे रहा हूं. लेकिन मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं दिलचस्प नहीं हूं आपके साथ जाने में. हालांकि ये फिल्म कभी बनी ही नहीं. radhikaराधिका आप्टे राधिका आप्टे ने भी यौन शोषण को लेकर खुलकर बात की. अपने बुरे अनुभव के बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार एक फिल्म मेकर ने उन्हें रोल ऑफर करते हुए शर्त रख दी थी. राधिका बताती हैं, एक बार मुझे एक रोल के लिए कॉल आया और पूछा कि क्या आप उस व्यक्ति के साथ सो सकती हैं. मैंने मना कर दिया. उसके बाद मुझे वो रोल नहीं दिया गया. ishitadutta  इशिता दत्ता हाल ही में कपिल शर्मा के साथ फिल्म फिरंगी में नजर आईं इशिता दत्ता ने भी अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभवों के बारे में बात की. उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया, कॉलेज के दिनों में मेरे साथ भी छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हुई हैं. ट्रेन में मुझे एक अधेड़ उम्र के आदमी ने गलत तरीके से छुआ था. लेकिन मैं चुप नहीं बैठी. मैंने भीड़ के बीच ही उसे जवाब दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget