एक्सप्लोरर

Year Ender 2016: जानें, किन कलाकारों ने इस साल बॉलीवुड में ली है एंट्री

नई दिल्ली: बीते साल 2016 के दौरान कई नए कलाकारों ने बॉलीवडु फिल्मों से अभिनय की पारी शुरू की. इसमें से कुछ कलाकारों की फिल्में सफल रहीं, जिससे आने वाले समय में बॉलीवुड में उनका रास्ता कुछ आसान बना, वहीं दूसरी ओर फिल्में पिटने के कारण कुछ नए कलाकारों के लिए बॉलीवुड का सफर कठिन हो गया.

अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हषर्वर्धन कपूर ने निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में अभिनय शुरू किया. हालांकि बॉक्स ऑफिस में कमाल नहीं कर पाने के कारण उनकी नैया थोड़ी डगमग दिख रही है.

मॉडलिंग के क्षेत्र से अभिनेत्री बनने वाली सैयामी खेर ने भी ओमप्रकाश की ‘मिर्जिया’ से ही अपना अभिनय करियर शुरू किया. इस फिल्म में उन्होंने हषर्वर्धन कपूर के साथ काम किया था. सैयामी तन्वी और शबाना आजमी की भतीजी और पुराने जमाने की अभिनेत्री उषा किरण की पोती हैं. वह किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने तमिल में मणिरत्नम के साथ एक फिल्म की थी.

अभिनेता सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की पुत्री श्रिया पिलगांवकर ने भी इस साल शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि इसमें श्रिया का किरदार बहुत छोटा था, लेकिन वह अपने अभिनय से नए कलाकारों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं. उन्होंने 2013 में एक मराठी फिल्म से अभिनय जगत में कदम रखा था. इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले निर्देशक के साथ फ्रेंच में एक छोटी फिल्म भी की है.

रितिका सिंह ने आर माधवन के साथ फिल्म ‘साला खड़ूस’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. सुधा कोंगारा प्रसाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

अस्सी के दशक के अभिनेता सुमित सहगल और उनकी पहली पत्नी शाहीन बानो की बिटिया और सायरा बानो की भतीजी सायेशा सहगल ने अजय देवगन के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘शिवाय’ से अभिनय जगत में कदम रखा. इससे पहले वह एक तेलगु फिल्म ‘अखिल’ भी कर चुकी हैं.

बिग बॉस-8 के विजेता गौतम गुलाटी ने एकता कपूर की फिल्म ‘अजहर’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया. इस फिल्म में उन्होंने रवि शास्त्री का किरदार निभाया था. यह फिल्म अजहरउद्दीन के जीवनी पर आधारित थी.

शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ में श्रिया पिलगांवकर के साथ एक अन्य अभिनेत्री वलूश्चा डिसूजा ने भी बंबई फिल्म उद्योग से अपना करियर शुरू किया. वलूश्चा डिसूजा सुपर मॉडल रह चुकी हैं और इससे पहले पेप्सिको और हुंदै के विज्ञापन में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं.

आयुष्मान खुराना के भाई अर्पशक्ति खुराना ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया. वह दिल्ली में एक स्थापित रेडियो जॉकी रह चुके हैं और काफी समय से रंगमच करते रहे हैं.

तमिल और तेलुगु की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी इस साल रितिक रौशन की फिल्म ‘मोहनजोदारो’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में आमिर की बेटी का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने भी 2016 में अपना अभिनय करियर शुरू किया. ‘दंगल’ में सान्या के साथ फातिमा सना शेख का भी करियर इसी फिल्म से शुरू हुआ है. इससे पहले फातिमा ने कमल हसन और तब्बू की फिल्म ‘चाची-420’ में छोटी बच्ची का किरदार निभाया था. वह शाहरुख की फिल्म ‘वन टू का फोर’ में भी दिखाई दी थीं, जबकि टीवी धारावाहिक ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget