एक्सप्लोरर

Year Ender: 2016 में असल जिंदगी की कहानियां लाया बॉलीवुड

नई दिल्ली: इस साल बॉलीवुड के कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्म के लिए असल जिंदगी की, असल लोगों के जीवन की कहानियों को चुना है. दंगल, नीरजा, एमएस धोनी और अलीगढ़ जैसी फिल्में इसी कड़ी का हिस्सा हैं. इन फिल्मों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए एक्शन से भरपूर दृश्यों और फूहड़ हास्य की हमेशा जरूरत नहीं होती और कहानी को अगर सही निर्देशक और सही कलाकार मिल जाते हैं तो वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कथाओं से कहीं दमदार साबित होती हैं. निर्देशक नीतेश तिवारी के साथ मिलकर आमिर खान महावीर सिंह फोगट की कहानी को ‘‘दंगल’’ में लेकर आ रहे हैं. फोगट ने अपनी बेटियों गीता और बबीता को ट्रेनिंग देकर उन्हें विश्व स्तरीय पुरस्कार विजेता पहलवान बनाया है. फोगट की भूमिका निभाने के लिए आमिर ने हरियाणवी सीखी, पहलवानी का प्रशिक्षण लिया और अपने डीलडौल में भी खासा बदलाव लेकर आए. राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘नीरजा’’ में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं. यह फिल्म उस अपहृत विमान की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित थी जिसने विमान में सवार 300 यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. यह फिल्म सोनम के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है. अभिनेता सुशांत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित नीरज पांडे की फिल्म ‘‘एमएस धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी’’ में मुख्य भूमिका निभाई है. हंसल मेहता ने अपनी फिल्म ‘‘अलीगढ़’’ में अदालत में चले विवादास्पद और संवेदनशील मामले को छुआ है जो कॉलेज के एक समलैंगिक प्रोफेसर के जीवन पर आधारित है. इसमें मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई है. Aligarh फिल्म ‘रूस्तम’ में अक्षय कुमार ने नौसेना अधिकारी के एम नानावटी की भूमिका निभाई जिन पर हत्या का सनसनीखेज मुकदमा चला था. इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वाधिक विवादास्पद कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजहर’ भी रिलीज हुई. इसमें मुख्य भूमिका में थे इमरान हाशमी. इस साल रिलीज होने वाली एक अन्य बायोपिक थी ‘‘सरबजीत’’. उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी रणदीप हुड्डा ने. यह सरबजीत सिंह नाम के उस भारतीय व्यक्ति की सच्ची कहानी पर आधारित है जिसे साल 1991 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा दी थी. कथित तौर पर जासूसी करने और आतंकवाद फैलाने के आरोप में सरबजीत ने 22 साल पाकिस्तान की जेल में गुजारे और वहीं के जेल में उनकी मौत भी हो गई. सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने निभाई थी. दलबीर ने अपने भाई की रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. रामगोपाल वर्मा की ‘वीरप्पन’ असली डाकू वीरप्पन पर आधारित थी. उसे पकड़ने और खत्म करने के लिए ऑपरेशन कोकून चलाया गया था. वीरप्पन की भूमिका संदीप भारद्वाज ने निभाई थी. veerappan सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘अन्ना’’ बॉक्स ऑफिस पर कब आई और कब चली गई पता भी नहीं चला. कई फिल्मों में असल जिंदगी की समस्याओं को उठाया गया. फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में फिल्मकार अभिषेक चौबे ने नशे की गिरफ्त में आए पंजाब राज्य के युवाओं का विषय उठाया. इसमें मुख्य भूमिका में थे शाहिद कपूर. बंगाली निर्देशक अनिरूद्ध रॉय चौधरी ने कोर्टरूम ड्रामा ‘पिंक’ के जरिए हिंदी फिल्मों में बढ़िया शुरूआत की. फिल्म में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया. इसमें अमिताभ बच्चन बेहद दमदार भूमिका में हैं. मनोज वाजपेयी की रोमांचक फिल्म ‘ट्रैफिक’’ चेन्नई में असल जीवन की घटना पर आधारित है जिसमें चिकित्सकों और यातायात पुलिसकर्मियों ने एक लड़की को नया जीवन देने के लिए मिलकर काम किया था. सोहा अली खान की फिल्म ‘‘31 अक्तूबर’’ 1984 के दंगों पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर: शरीर पर दिखे चोट के निशान
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget