एक्सप्लोरर

बेटे के जन्म के चार महीने बाद ही काम पर लौटीं Yami Gautam, एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'और मैं अब वापस....'

Yami Gautam: यामी गौतम हाल ही में बेटे की मां बनी थीं. वहीं लाडले के जन्म के चार महीने बाद ही एक्ट्रेस काम पर भी लौट आई हैं. यामी ने खुद एक पोस्ट शेयर कर इसकी अनाउंटमेंट की है.

Yami Gautam Back To Work After Maternity Break: यामी गौतम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनके एक्टिंग टैलेंट और स्क्रीन पर अलग-अलग रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने की क्षमता के लिए उनकी सराहना की जाती है. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो यामी ने 4 जून, 2021 को एक सिंपल ट्रेडिशनल फंक्शन में फिल्म निर्माता, आदित्य धर से शादी की थी. हाल ही में ये कपल बेटे के पेरेंट्स बने हैं. वहीं मां बनने के कुछ महीनों बाद अब यामी ने काम पर लौटने की भी अनाउंसमेंट कर दी है.

बेटे को जन्म देने के चार महीने बाद काम पर लौटीं यामी
यामी गौतम ने 10 मई, 2024 को अपने बेटे वेदाविद को जन्म दिया था. उन्होंने अपनी मां की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखा. वह सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव थीं. लेकिन 27 सितंबर, 2024 को, यामी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शहर में एक इवेंट में भाग लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

पोस्ट में यामी मिरर फोटो में अंजना बोहरा द्वारा डिज़ाइन किया गया एथनिक रेड आउटफिट और झुमका पहने नजर आ रही हैं. लाइट मेकअप और खुले बालों में उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था. इस लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी. वहीं तस्वीर के कैप्शन में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने शॉर्ट मैटरनिटी ब्रेक के बाद काम फिर से शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा, “ "और अब काम पर वापस आ गई हूं. इस शानदार इवेंट के लिए मेक माई ट्रिप टीम को थैंक्यू."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी ने अपनी मदरहुड जर्नी से पहला अपडेट किया था शेयर
25 सितंबर, 2024 को, यामी गौतम ने बेटे को जन्म देने के चार महीने बाद एक मां के रूप में अपनी लाइफ की पहली झलक शेयर की थी. तस्वीर में वह अपने घर के बाहर एक कुर्सी पर बैठकर अपने छोटे बच्चे के बर्प के कपड़े फोल्ड करती हुई दिख रही थी. यामी तस्वीर में अपने घर पर कंफर्टेबल ड्रेस और शॉल पहने नजर आई थीं.  कैप्शन में उन्होंने मदरहुड को अपनाने के बाद अपनी लाइफ के बारे में बताया और लिखा था, "हाल ही में, लाइफ कलरफुल बर्प कपड़ों, कुछ धूप और पेड़ों के बारे में रही है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी गौतम वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, यामी ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और चांद के पार चलो के साथ टीवी में कदम रखा था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म, उल्लास उत्साह से की और बाद में उन्हें विक्की डोनर में लीड रोल मिला. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. तब से, उन्होंने बदलापुर, सनम रे, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, भूत पुलिस, चोर निकल के भागा और अन्य फिल्मों में दमदार अभिनय किया है. एक्ट्रेस आखिरी बार आर्टिकल 370 में नजर आई थीं.

 

ये भी पढ़ें:-Stree 2 Box Office Collection Day 44: 'देवरा' के आगे भी ‘स्त्री 2’ का चला जादू, 44वें दिन कर डाली इतनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5फिल्मों के रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget