एक्सप्लोरर

Box Office : 'बाहुबली 2' की 'सुनामी' जारी, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 600 करोड़ के पार

नई दिल्ली : ‘बाहुबली 2’ की कमाई की 'सुनामी' में ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज चार दिन में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 625 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

आपको यह भी बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने 4 दिनों में कुल 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है. हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

जानें, 'बाहुबली 2' ने बनाए हैं कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड...

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. चार दिनों में फिल्म ने 65.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि  ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अमेरिका में महज 4 दिनों में 65.65 करोड़ रुपए की कमाई की है. आपको यह भी बता दें कि सोमवार को इतना कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के पास था.फिल्म 'दंगल' ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब 'बाहुबली 2' ने इस फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है. Baahubali तीन दिनों की कमाई में भी इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया था. 'सुल्तान' ने तीन दिनों में 105.52 करोड़ और ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 107 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'बाहुबली 2'

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

Box Office : 'बाहुबली 2' की 'सुनामी' जारी, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 600 करोड़ के पार

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget