एक्सप्लोरर

महिला दिवस विशेष : अपने दम पर फिल्में हिट कराती हैं ये अभिनेत्रियां, देती हैं अभिनेताओं को कड़ी टक्कर

नई दिल्ली : आमतौर पर बॉलीवुड में ये माना जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्में सिर्फ बड़े अभिनेताओं के नाम पर ही हिट होती हैं. हाल के समय में कुछ अभिनेत्रियों ने इस सोच को बदलने का काम बखूबी किया है. इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में अपनी दमदार परफॉरमेंस से फिल्मों को ना केवल हिट करवाया है बल्कि अलग मुकाम भी हासिल किया है. आइए जानते हैं उनके बारे में... कंगना रनौत : बॉलीवुड की 'क्वीन' के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना ने एक दो नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार अभिनय से कई हिट फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं कंगना को अपनी 3 फिल्मों 'फैशन', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है. मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना औसतन एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. दीपिका पादुकोण : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका का नाम हाल ही में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हुआ है. दीपिका को अपनी पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा दीपिका ने बॉक्स ऑफिस पर 'पीकू', 'कॉकटेल', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्में दी हैं. आपको बता दें कि दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स...' हाल ही में रिलीज हुई है. मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका औसतन एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. प्रियंका चोपड़ा : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा का नाम भी उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो अपने दम पर फिल्में हिट करवाती हैं. प्रियंका को 2005 अपनी फिल्म 'ऐतराज' के लिए फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड मिला था. आपको बता दें कि प्रियंका ने बॉक्स ऑफिस पर 'फैशन' और 'मेरी कॉम' जैसी हिट फिल्में दी हैं. मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका औसतन एक फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

करीना कपूर : बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर ने भी अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं. फिल्म 'जब वी मेट' और 'की एंड का' में करीना के अभिनय की खूब सरहाना हुई थी. मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की बेबो औसतन एक फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. विद्या बालन : अपने बोल्ड किरदारों के जरिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली विद्या बालन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए बॉक्स ऑफिस पर एक दो नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी हैं. आपको बता दें कि विद्या को फिल्म 'कहानी' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा विद्या ने बॉक्स ऑफिस पर 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट फिल्में दी हैं. मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या औसतन एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
Viral Video: रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो
रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget