एक्सप्लोरर

क्या सलमान खान की गुड बुक से रणबीर कपूर के बाद विक्की कौशल भी होंगे आउट, जानिए वजह

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि दोनों ने ही अपने अफेयर की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है. कैटरीना और विक्की के भी रिलेशनशिप की खबर को सलमान खान किस तरह से लेते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.

नई दिल्ली: सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों की जिंदगी सवार दी तो कई लोगों के लिए भाई जान की दुश्मनी भारी पड़ गई. रणबीर कपूर के लिए कैटरीना कैफ के नजदीक जाना सलमान खान से दुश्मनी की वजह बन गया और अब उसी राह पर विक्की कौशल की चल पड़े हैं. खबर है कि इन दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने वैसे तो अपने अफेयर की खबर पर कुछ नहीं बोला है लेकिन ये इश्क मुश्क छुपाए नहीं छुपते हैं.

सलमान खान रणबीर कपूर:

सलमान खान से दिल टूटने के बाद कैटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर ने दस्तक दी और दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला. कैटरीना और रणबीर की नजदीकियां उनकी सलमान खान से दुश्मनी की वजह बन गई. अब कैटरीना और विक्की कौशल का नजदीक आना सलमान खान को कितना रास आता है ये तो हमें नहीं मालूम लेकिन पिछले कुछ उदाहरण देख लें तो लगता है कि विक्की कौशल के भी सितारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में गर्दिश में जाने वाले हैं. सलमान खान से दुश्मनी हर किसी को भारी पड़ती है ऐसे तमाम उदाहरण हमारे पास मौजूद हैं.

सलमान खान विवेक ओबेरॉय का रिश्ता:

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का जब ब्रेकअप हुआ तो विकेक ओबेरॉय ऐश्वर्या की जिंदगी में आ गए. आज तक विवेक गाहे - बगाहे सलमान से माफी मांगने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन सलमान का दिल उनके लिए जरा सा भी नहीं पसीजता है.

सलमान खान अभिषेक बच्चन:

ऐश्वर्या राय संग शादी के बाद सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक दूसरे का सामना करने से कतराते हैं. कम ही मौके होंगे जब आपने कभी अभिषेक और सलमान को एक दूसरे संग किसी इवेंट या फंक्शन में साथ देखा होगा. ऐश्वर्या राय बच्चन के जो भी करीब आया सलमान खान ने उससे दूरियां बना लीं.

सलमान खान और अर्जुन कपूर:

अर्जुन कपूर किसी जमाने में सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे दोनों के ब्रेकअप के बाद सलमान और अर्जुन के बीच मनमुटाव आ गया, ये रिश्ता तब और ज्यादा खराब हो गया जब अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग मलाइका का अफेयर खुल्लम खुल्ला चलने लगा.

अब विक्की कौशल का क्या होगा:

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है या नहीं इस बात की कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं लेकिन विक्की कौशल को चिंता करने की जरूरत है, क्योंकि कैटरीना कैफ के नजदीक जाना सलमान खान से दुश्मनी मोल लेना जैसा है. विक्की ने तो कुछ साल पहले ही अपने करियर की शुरुआत की है.

बता दें विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप हाल ही में रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म उरी के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. बॉलीवुड के उभरते हुए बेहतरीन एक्टर में से विक्की कौशल एक हैं जिनके टैलेंट के लोग मुरीद हैं. इसके अलावा विक्की कौशल सरदार उधम सिंह फिल्म में भी नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget