एक्सप्लोरर

जानिए क्यों अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने पायल घोष के खिलाफ दर्ज कराया 1.1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.ऋचा का आरोप है कि पायल ने एक न्यूज चैनल पर उनके खिलाफ काफी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब खुद मुश्किल में फंस गई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा द्वारा पायल घोष पर 1.1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऋचा चड्ढा ने पायल पर आरोप लगाया है कि उन्होने एक न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ  काफी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.

कोर्ट में 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

ऋचा ने मानहानि का दावा करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले में फैसले को सुरक्षित रखते हुए सुनवाई की तारीख 7 अक्टूबर दी है. कोर्ट ने यहा भी कहा कि जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है उन्हे नोटिस नहीं दिया गया था इसी कारण उन्हे कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए एक दिन का समय दिया गया है.

पायल के बयान से भड़की ऋचा

बता दें कि अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में डॉयरेक्टर अऩुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गईं थी. इस दौरान उन्होने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखते हुए विवादित बयान दे डाला था. पायल ने कहा था कि बॉलीवुड में ऐसी कईं अभिनेत्रियां हैं जो अनुराग के साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. उन एक्ट्रेसेज में ऋचा चड्ढा, माही गिल और हुमा कुरैशी का नाम उन्होने लिया था। पायल के इस बयान के बाद ऋचा काफी भड़क गईं थी जिसके बाद उन्होने पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हे लीगल नोटिस भी भेजा था.

दर्ज कराया मानहानि का केस

 ऋचा चड्ढा का कहना है कि  उनका नाम गलत तरीके से अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद उछाला गया है. इसी कारण उन्होने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई जिसमे दूसरे पक्ष से कोर्ट में कोई भी उपस्थित नहीं हुआ. जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई की तारीख 7 अक्टूबर दे दी है. कोर्ट ने कहा कि जवाबकर्ताओं को चूंकि नोटिस नहीं दिया गया था इस सूरत में उन्हे नोटिस भेजा जाए.

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होंगी पायल

पायल घोष इस समय दिल्ली में हैं. दरअसल उन्हें मंगलवार यानी आज राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने भी पेश होना है. अभिनेत्री के साथ उनके वकील नितिन सतपुते भी हैं. बहरहाल अब राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने दो मामले हैं. पहला पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर लगाया गया यौन शोषण के आरोप का मामला और दूसरा ऋचा चड्ढा द्वारा दायर किया गया मामला.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget