एक्सप्लोरर

एक्टर गुलशन देवैया को अपने किस फैन से है खतरा? क्या करेंगे मुंबई पुलिस से शिकायत

एबीपी न्यूज़ के पूछे जाने के बावजूद गुलशन ने अपने उस सनकी फैन की पहचान बताने से इनकार करने के साथ साथ अपने फैन की तमाम हरकतों को भी विस्तार से बयां करने से मना कर दिया.

मुंबईः 'शैतान', 'हंटर', 'मर्द को दर्द नहीं होता' और हाल ही में एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई 'पॉस्ड' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने के लिए जाने जानेवाले अभिनेता गुलशन देवैया आजकल अपने एक सनकी फैन से इस कदर परेशान हैं कि उन्हें उस फैस से अपनी जान का खतरा तक महसूस होने लगा है. अपनी इसी परेशानी को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि उनका एक फैन उन्हें कुछ वक्त से बहुत परेशान कर रहा है और वो उनके बारे में जरूरत से ज्यादा जानता है और वो उनसे मिलने के हर कहीं पहुंच जाता है जिसे लेकर वे बेहद चिंतिंत हैं. गुलशन देवैया की इस परेशानी को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने साफ कहा कि वो अपने फैन से बेहद परेशान हैं. गुलशन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैं अपने फैन्स की बहुत इज्जत करता हूं और उनकी भावनाओं की कद्र करता हूं. उनसे मिलना-जुलना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन अब पानी हद से गुजर गया है. मेरे उसे फैन हर उस जगह पहुंच जाता है, वहां भी जहां उसे नहीं होना चाहिए और मेरे बारे में वो ऐसी हर बात जानता है जो उसे नहीं पता होनी चाहिए. इसी बात ने मुझे एक अर्से से परेशान कर रखा है. ऐसे में अब मैंने फैसला किया है कि मैं अब इसे और बर्दाश्त नहीं करनेवाला हूं. यही वजह है कि ट्विटर पर मैंने चेतावनी देते हुए अपनी बात लिख दी है." गुलशन ने ट्विटर पर लिखा - "मेरा एक फैन है (जिसकी पहचान इस वक्त मैं छुपाना चाहता हूं) जो अपनी हदों को नहीं समझता है जबकि मैं उसे ऐसा नहीं करने के लिए कई बार कह चुका हूं. इसे लेकर मैं थोड़ा परेशान हूं और खुद अपनी, अपनी बिल्लियों, दोस्तों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं क्योंकि वो शख्स मेरे बारे में जरूरत से ज्यादा जानता है जिसे लेकर में सहज नहीं हूं." गुलशन देवैया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है - "मेरा रवैया बेहद दोस्ताना है... लेकिन ये सब अब मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहा है." गुलशन ने लिखा है - "तुम जानते हो कि तुम कौन हो... मैं तुम से गुजारिश करता हूं कि कोई भी बेवकूफी मत करना, वर्ना इसका अंजाम अच्छा नहीं होता और अब जनक मैं खामोश नहीं बैठूंगा. इसके गंभीर परिणाम होंगे." एबीपी न्यूज़ ने जब उन्हें इस क़दर परेशान करनेवाले फैन की पहचान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "फिलहाल मैं उस शख़्स की पहचान को सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं. मैं बात को चेतावनी तक सीमित रखना चाहता हूं लेकिन एक बात तो तय है कि अब मैं इस पागलपन को और बर्दाश्त नहीं करनेवाला." क्या वे इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से करेंगे या फिर उन्होंने ऐसा करने के बारे में कुछ सोचा है? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर गुलशन ने कहा, "फिलहाल मैं पुलिस से उसकी शिकायत नहीं करने जा रहा. मैं वेट ऐंड वॉच ‌की स्थिति में हूं. मैं चाहता हूं वो शख़्स प्यार से मेरी बात समझ जाए. और अगर वो फिर भी नहीं समझा और उसने‌ कोई ऐसी-वैसी हरकत की तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा." Saki Saki पर लाल ड्रेस पहन यूं थिरकीं Nora Fatehi, Kartik Aryan-Hrithik Roshan भी देखते रह गए Raveena Tandon से हो चुकी थी सगाई लेकिन AKshay Kumar ने दिया ऐसा धोखा कि टूट गई एक्ट्रेस 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget