एक्सप्लोरर

Video: आठ साल पहले ही टैरो कार्ड रीडर ने कर दिया था प्रियंका-निक की शादी का ऐलान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा दो महीने पहले हुई अपनी शादी के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं. शादी के करीब दो महीने बाद प्रियंका बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं. प्रियंका ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉक शो The Ellen DeGeneres में पहुंचीं. यहां पर उन्हें अपनी ही कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलीं जिससे वो खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाईं.

ऐसे में इस शो में प्रियंका का एक पुराना वीडियो दिखाया गया जो साल 2011 का है. इस वीडियो नें प्रियंका टैरो कार्ड रीडर के साथ नजर आ रही है और मुद्दा है उनकी शादी. जिसमें उन्होंने निक की तस्वीर वाला कार्ड उठाया था. वहीं अब प्रियंका के पति निक ही हैं. शो में प्रियंका ने कबूला कि ऐसा हुआ था.
View this post on Instagram
 

30 JANUARY 2019- PART (7/8) . . P.s- this is only the parts that include taking about nick or the wedding 🥰 . . @priyankachopra @nickjonas #nickjonas #jicknonas #pcj #priyankajonas #priyankachoprajonas #priyankachopra #peecee #niyanka #nickyanka #prick #np #njpc #piggychops #mrandmrsjonas #ellendegeneres #ellendegeneresshow #ellenshow

A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@nickyankajonas) on

इसके साथ ही प्रियंका ने निक से पहली बातचीत के बारे में भी खुलासा किया. प्रियंका ने बताया कि निक से उनकी पहली बार बातचीत ट्विटर पर हुई थी जब निक ने उन्हें पर्नल मैसेज किया. निक को प्रियंका के काफी सारे कॉमल फ्रेंड्स है जिनके जरिए इनके मुलाकात हुई और फिर ये मुलाकात कहां तक पहुंची ये तो सभी जानते हैं.

View this post on Instagram
 

@priyankachopra on @theellenshow. #priyankachopra

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

इसके साथ ही इस शो में प्रियंका और निक का एक मजेदार वीडियो भी दिखाया गया जिसपर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है... यहां तक की खुद प्रियंका भी. ये वीडियो अलसी है या मॉर्फ्ड ये तो साफ नहीं है. वीडियो में निक एक कंसर्ट में दिखाई दे रहे हैं वहीं प्रियंका उनके ऑडियंस में मौदूज है वो उनसे शादी के लिए पूछ रही हैं.

View this post on Instagram
 

@priyankachopra on @theellenshow. #priyankachopra

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

साथ ही प्रियंका ने अपनी ग्रैंड वेडिंग से जुड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. प्रियंका ने बताया है कि शादी में उनकी मम्मी मधु चोपड़ा उनसे काफी नाराज थीं. इसका कारण बताते हुए प्रियंका ने बताया है कि उनकी मम्मी को शादी जिस तरीके से हुई उस पर ऐतराज था.

जोधपुर में हुई इस हाई प्रोफाइल शादी से प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा खुश नहीं थीं. टॉक शो The Ellen DeGeneres में बतौर गेस्ट पहुंची प्रियंरा चोपड़ा ने इस दौरान कहा, "शादी में मेरी मम्मी मुझसे नाराज थी. क्योंकि हमने 200 मेहमानों को बुलाया था. शादी में वो सभी को बुलाना चाहती थीं, मेरे हेयर ड्रेसर, ज्वैलरी ड‍िजाइनर सभी को. मेरी तुलना में मां की मेहमानों की लिस्‍ट काफी लंबी थी."

वीडियो में आप सुन सकते हैं प्रियंका अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कह रही हैं, "ये तीन दिनों तक चला. एक दिन हमारी रिंग सेरेमनी हुई, एक दिन क्रिश्चियन वेडिंग और एक दिन हिंदू रिती रिवाजों से शादी हुई. लेकिन ये बिल्कुल वैसे नहीं था जैसे आमतौर पर भारतीय शादियों में कम से कम हजार लोग होते हैं. हमारी शादी में सिर्फ 200 लोग थे. जो कि हमारी ज्वाइंट फैमिली के ही थे."

इसके आगे प्रियंका ने शादी में कम मेहमानों को शामिल करने पर कहा, "हम इस शादी को निजी रखना चाहते थे. हम चाहते थे कि इसमें सिर्फ हमारे परिवार वाले ही शामिल हो. हालांकि इसे लेकर मेरी मम्मी काफी नाराज थीं कि मैं सिर्फ इतने ही लोगों को बुलाकर शादी कैसे कर सकती हूं. मैं अपने ज्वैलरी डिजाइनर को क्यों नहीं बुलाया और हेयर स्टाइलिश को कैसे नहीं बुलाया."

View this post on Instagram
 

Ready for ya @theellenshow - tune in tomorrow! #isntitromantic

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

हालांकि प्रियंका ने साफ कर दिया कि शादी के बाद उन्होंने जो दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन होस्ट किया था उसमें सभी हजारों गेस्ट को बुलाया था. आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ 1-2 नवंबर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन में शादी की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Box Office Day 7 Live: 'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम
'आप हमें क्यों छोड़कर जा रहे हो? कैसे जिएंगे आपके बगैर?', नाना पाटेकर के निधन पर रो पड़ीं राखी सावंत
'कैसे जिएंगे आपके बगैर?', नाना पाटेकर के निधन पर रो पड़ीं राखी सावंत

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget