एक्सप्लोरर

जब Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिली थीं ईशा देओल, सनी देओल ने किया था पूरा इंतजाम

Isha Deol Meets Dharmendra First Wife: सनी देओल के बेटे करण की शादी हो चुकी है. इस शादी से हेमा मालिनी की फैमिली दूर रही. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर करण को शादी की शुभकामनाएं दी हैं.

Isha Deol Meets Dharmendra First Wife: सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनकी शादी में पूरी देओल फैमिली शामिल हुई. हालांकि हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां इस शादी से दूर रहीं. ईशा देओल ने शादी के बाद सनी के बेटे करण देओल को शुभकामनाएं दीं जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गईं. वैसे सनी और ईशा पुरानी बातों को भुला कर एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. हाल ही में जब ईशा ने करण को शादी की शुभकामनाएं दीं तो कुछ ऐसा ही नजर आया. 

हेमा मालिनी की पूरी फैमिली वैसे तो धर्मेंद्र की पहली फैमिली से हमेशा अलग रहती है, हालांकि एक बार ईशा देओल की प्रकाश कौर से मुलाकात हो चुकी है. इसका खुलासा खुद ईशा ने किया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे अभय देओल के पिता से मिलने का पूरा इंतजाम उनके सौतेले भाई सनी देओल ने किया था.

जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी से मिली थीं ईशा देओल
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल की जीवनी में ईशा ने खुलासा किया कि कैसे वो प्रकाश कौर के घर में जाने वाली हेमा मालिनी के परिवार की पहली सदस्य बनीं थीं. इस बात का दावा किया गया कि हेमा मालिनी की फैमिली को धर्मेंद्र के घर में घुसने नहीं दिया गया था. हालांकि वो धर्मेंद्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत देओल से एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं. इस बीच 2015 में वो काफी बीमार हो गए थे और ईशा उनसे मिलना चाहती थीं.

धर्मेंद्र के घर पर चल रहा था इलाज
ईशा ने याद किया कि अजीत देओल काफी बीमार हो गए थे और उनका इलाज धर्मेंद्र के घर पर चल रहा था. ऐसे में ईशा के पास धर्मेंद्र के घर जाने के अलावा कोई और दूसरा चारा नहीं बचा था. इस दौरान सनी ने धर्मेंद्र के घर पर उन्हें अजीत से मिलने में मदद की थी. तब ईशा पहली बार धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिलीं. साथ ही पहली बार ही था जब ईशा ने प्रकाश कौर से बातचीत की थी. ऐसे में मिलते ही ईशा ने प्रकाश कौर के पैर छू लिए. फिर क्या था प्रकाश कौर का दिल भी पिघल गया और उन्होंने ईशा को आशीर्वाद दिया और वहां से चली गईं.

चाचा से मिलने में सनी देओल ने की मदद
ईशा ने आगे बताया, 'मैं अपने चाचा से मिलकर उन्हें रिस्पेक्ट देना चाहती थी, वो मुझसे और अहाना से बहुत प्यार करते थे और हम अभय के भी बहुत करीब थे. हमारे पास उसके घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. वो अस्पताल में भी नहीं थे कि हम उनसे वहां मिलते. इसलिए मैंने सनी भैया को फोन किया और उन्होंने उनसे मिलने की पूरी व्यवस्था की.'

यह भी पड़ें: Alia Bhatt के हॉलीवुड डेब्यू पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं पापा महेश भट्ट, बेटी की तारीफ में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget