एक्सप्लोरर

'मैं और किरण यहीं पैदा हुए यहीं मरेंगे.'- देश के सामने जब आमिर को देनी पड़ गई थी सफाई

Aamir Khan Aap Ki Adalat: आमिर खान कुछ साल पहले जब एक टॉक शो पर गए थे, तब उन्होंने कहा था कि वे और उनकी पत्नी किरण राव इसी देश में पैदा हुए हैं और वे मरेंगे भी इसी देश में. 

Aamir Khan On Leaving Country: आमिर खान बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं. आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखे गए थे. जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे लोगों ने बायकॉट करने की खूब मांग की थी . दरअसल, फिल्म रिलीज से पहले आमिर खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे असहिष्णुता पर बयान देते नजर आए थे. एक्टर ने इस इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव को देश में रहने से डर लगने लगा है. वहीं जब एक्टर आप की अदालत शो में आए थे, तब उन्होंने कहा था कि, "मैं और किरण यहीं पैदा हुए हैं और यहीं मरेंगे". और क्या कहा था उन्होंने चलिए आपको बताते हैं. 

देश छोड़ने पर आमिर ने दी थी सफाई 
शो के होस्ट रजत शर्मा कहते हैं, "आमिर क़यामत से क़यामत तक आज तक आपकी इतनी फिल्में हिट हुईं. इतना प्यार लोगों ने आपको दिया. इतना पसंद किया और आप कह रहे हैं कि बीवी बच्चों समेत मुल्क छोड़कर चले जाएंगे". जिस पर आमिर खान जवाब देते हुए कहते हैं, "ये बिलकुल गलत इल्जाम है रजत जी. सच्चाई तो ये है कि मैं इस देश में पैदा हुआ हूं और मैं यहीं मरूंगा. और सच्चाई तो ये है कि मैं देश से बाहर दो हफ्ते भी मैं मुश्किल से गुजार नहीं पाता हूं". आमिर आगे कहते हैं, "हम अक्सर घर पर कई सारी बातें करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि हम हंड्रेड पर्सेंट उस पर एक्शन लेने वाले हैं या हमारा वो इरादा भी है". 

'हम दोनों को देश से बहुत प्रेम है'
आमिर अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहते हैं, "किरण ने एक्चुअली एक भावना प्रकट की थी. एक इमोशन मुझे बताया था और उस इमोशन से मैं घबरा गया था. अगर आपने मेरा इंटरव्यू देखा होगा तो मैंने ये कहा था कि तुम जो कह रही हो गलत है. मैं बिलकुल भी ये चीज मानता नहीं हूं. लेकिन फिर भी वो अपना एक इमोशन प्रकट कर रही थी. उनको भी देश नहीं छोड़ना है. वो बिलकुल क्लियर हैं कि उनको भी यही रहना है. किरण जी भी यहीं पैदा हुई हैं वो भी यहीं मरेंगी. और हम दोनों को देश से बहुत प्रेम है. कतई हम देश छोड़कर नहीं जाने वाले".

ये भी पढ़ें: 

'मैं मुसलमान न होता तो मेरे साथ...' जमानत खारिज होने पर बोले शीजान खान, एक्टर के वकील ने किए नए खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget