एक्सप्लोरर

जब 11 साल की उम्र में रणबीर कपूर संग आलिया ने करवाया था फोटोशूट, अब हकीकत आई सामने

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं, दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई. यह दोनों की पहली एक साथ फिल्म है. जिसे लेकर फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, यह दोनों का एक साथ पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट नहीं है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल मई महीने में रिलीज होगी. लव बर्ड्स रणबीर और आलिया इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है. दोनों की जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं. हालांकि, इन दोनों का एक साथ ये पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट नहीं है. दोनों लगभग 15 साल पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बालिका बधु’ के लिए साथ में फोटोशूट करा चुके हैं.

रणबीर और आलिया ने कुछ साल पहले एक साथ एक प्रेस इवेंट में शिरकत की थी, जहां रणबीर ने खुलासा किया था कि बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट और मैं वास्तव में एक साथ डेब्यू करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि उस वक्त संजय लीला भंसाली बालिका बधू नाम की फिल्म बना रहे थे. हमने साथ में एक फोटोशूट भी करवाया था और तब से मैं आलिया का प्रशंसक रहा हूं.

वीडियो में रणबीर कहते नज़र आ रहे हैं कि मुझे इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ में आलिया का काम बहुत अच्छा लगा था. मुझे याद है कि मैंने फिल्म देखी और एक दोस्त को बताया कि आलिया अमिताभ बच्चन है, वह इतनी कम उम्र में इतना अच्छा काम कर रही हैं. उनकी एक्टिंग शानदार थी. इसलिए मैं एक्टर बनने से पहले आलिया भट्ट का प्रशंसक रहा हूं.

जब आलिया से रणबीर के साथ फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां, वह जो कह रहे हैं सही है. जब मैं पहली बार रणबीर से मिली थी, तब मैं 11 साल की थी. तब रणबीर, संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे और मुझे उनके साथ एक फोटोशूट करना था. उस समय मैं इतनी शर्मीली थी कि मुझे अपना सिर रणबीर के कंधे पर रखना था और मैं ऐसा नहीं कर पाई थी.

ये भी पढ़ें:

हैदराबाद गैंगरेप पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, 'ऐसी घटनाओं पर खौल उठता है मेरा खून' 

'जर्सी' में पंकज कपूर भी आएंगे नजर, फिल्म में बनेंगे शाहिद कपूर के मेंटर 

मिताली राज की बायोपिक को लेकर बोली तापसी, 'रोल के लिए क्रिकेट सीखना सबसे चैलेंजिंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन
'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget