एक्सप्लोरर

Box Office: सिद्धार्थ की 'मरजावां' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, पहले वीकेंड में कमा लिए इतने करोड़

Marjaavaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के अपने पहले ही वीकेंड में 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Marjaavaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के अपने पहले ही वीकेंड में 25 करोड़ के करीब कमाई कर ली है. फिल्म को पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी. पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 7.03 करोड़ रुपए की ओपनिंग हासिल की थी.

एक बार फिर साड़ी में ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं तारा सुतारिया, देखें सभी खास तस्वीरें

इसी के साथ फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई की इस रफ्तार को बरकरार रखते हुए 7.21 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज की गई और फिल्म ने कुल 10.18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस हिसाब से फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों यानी पहले वीकेंड में 24.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी अपनी कमाई को बरकरार रखते हुए अच्छे नंबर्स ला सकती है.

फिल्म को मिले इस रिस्पॉन्स से एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली 7 फिल्में लगातार बाक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं ऐसे में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सक्सेफुल होना सिद्धार्थ के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है.

Marjaavaan Review: सिद्धार्थ और रितेश ने की अच्छी एक्टिंग, एक्शन और इमोशन में गुम हुई कहानी

फिल्म को मिले रिस्पॉन्स को लेकर खुश जाहिर करते हुए सिद्धार्थ का कहना है कि 'मरजावां' के साथ एक बार फिर से एक एक्शन हीरो के तौर पर लोगों ने उन्हें स्वीकारा है.  सिद्धार्थ ने कहा, " 'एक विलेन' और 'ब्रदर्स' ने एक एक्शन हीरो के तौर पर मुझे पेश किया. मैं इनमें दर्शकों को खुश नहीं कर पाया और आज मुझे खुशी है कि उन्होंने 'मरजावां' को इस तरह की प्रतिक्रियाएं दीं." बता दें कि मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget