एक्सप्लोरर

कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ, संजय कपूर से तलाक के बाद एक्ट्रेस को क्या-क्या मिला था? जानें यहां

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक के बाद खुद को संभाला और करियर में आगे बढ़ीं, उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की और इनवेस्टमेंट किया. जिससे उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक मौत हो गई थी. संजय कपूर की डेथ  के कुछ दिनों बाद, उनकी मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इसके बाद, दिवंगत संजय कपूर की बहन ने भी प्रिया के खिलाफ आवाज़ उठाई थी.

अब, अपने पिता की मौत के लगभग तीन महीने बाद, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं और उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इन सबके चलिए यहां जानते हैं करिश्मा कपूर की नेटवर्थ कितनी है और तलाक के बाद उन्हें सजंय कपूर से क्या-क्या मिला था.

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का 2016 में हुआ था तलाक
बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने साल 2006 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. उनकी शादी ने पूरे शहर में सुर्खियां बटोरी थी हालांकि एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ काफी मुश्किलों से भरी रही. दो बच्चों के जन्म के बाद, उनके रिश्ते में खटास आ गई और 2014 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर अलग हो गए थे.

करिश्मा ने संजय कपूर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था. यह लंबी अदालती लड़ाई 2016 तक चली और फाइनली इनका तलाक हो गया था.


कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ, संजय कपूर से तलाक के बाद एक्ट्रेस को क्या-क्या मिला था? जानें यहां

तलाक के बाद करिश्मा कपूर को क्या-क्या मिला था?

  • संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा कपूर को लगभग 70 करोड़ रुपये दिए थे.
  •  साथ ही उनके दोनों बच्चों कियान और समायरा के नाम 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी दिए, जिन पर 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता था.
  • इसके अलावा, संजय कपूर के पिता का मुंबई स्थित आलीशान बंगला और शादी के गहने करिश्मा कपूर को वापस कर दिए गए थे इससे उनकी संपत्ति में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ था.

कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज करिश्मा कपूर की नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये है, जो उनके फ़िल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट की वजह से है. तलाक के बाद, करिश्मा कपूर ने अपनी ज़िंदगी की बागडोर संभाली. वे कई ब्रांड्स से जुड़ीं और इन्वेस्टमेंट भी किया और कभी-कभी फिल्मों में भी नज़र आईं. इससे  उनकी संपत्ति बढ़ती रही, लेकिन संजय कपूर की ज़िंदगी ने एक अलग मोड़ ले लिया. उन्होंने करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

संजय कपूर की संपत्ति पर क्या है विवाद
संजय कपूर ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा थी. उनके निधन के बाद, परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है. करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. उनका आरोप है कि सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीयत में छेड़छाड़ करके सारी संपत्ति अपने नाम कर ली है.

21 मार्च, 2024 की तारीख वाली वसीयत में कथित तौर पर सारी निजी संपत्ति सचदेव को दे दी गई है. करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा है कि वे अपने पिता की संपत्ति में पांचवां हिस्सा मांग रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है.

ये भी पढ़ें:-Jolly LLB 3: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’कब होगी रिलीज? क्या है फिल्म की स्टार कास्ट और बजट, जानें- सब यहां

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget