एक्सप्लोरर

Amala Paul Wedding Anniversary: शूटिंग करते-करते दिल लुटा बैठी थीं अमाला, करियर के लिए परिवार में डाली दरार

Amala Paul: अपनी अदाकारी से वह फैंस के दिल लूटने में माहिर हैं. उनके हुस्न का जादू साउथ से बॉलीवुड तक चल चुका है. बात हो रही है अमाला पॉल की, जिन्होंने आज ही के दिन निर्देशक एएल विजय से शादी की थी.

Amala Paul AL Vijay Love Story: साउथ सिनेमा से बॉलीवुड तक अपनी अदाओं का जादू चला चुकीं अमाला पॉल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होंने उसी निर्देशक से शादी कर ली, जिसकी फिल्म में वह काम कर रही थीं. दरअसल, अमाला पॉल ने साल 2014 में आज ही के दिन फिल्म डायरेक्टर एएल विजय के साथ शादी की थी. आइए आपको अमाला पॉल की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू कराते हैं. 

दीपिका की हमशक्ल बताते हैं लोग

26 अक्टूबर 1991 के दिन केरल के एर्नाकुलम में जन्मी अमाला पॉल को लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल भी कहते हैं. दरअसल, दोनों ही एक्ट्रेस का लुक काफी हद तक एक-दूसरे से मिलता है. इस मसले पर अमाला पॉल एक इंटरव्यू में बात भी कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था, 'दीपिका से तुलना मेरे लिए सम्मान की बात है. वैसे मुझे लगता है कि वह मुझसे काफी ज्यादा खूबसूरत हैं.'

एएल विजय से ऐसे लड़े थे नैना

बता दें कि 2011 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'दैवा  थिरुमंगल' को एएल विजय ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अमाला पॉल ने अहम भूमिका निभाई थी. उसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए, जिससे उनके अफेयर की खबरें आम हो गईं. करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एएल विजय और अमाला पॉल ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई और 12 जून 2014 के दिन शादी कर ली. दोनों ने चेन्नई में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. बता दें कि एएल विजय उम्र में अमाला से काफी बड़े थे.

इस वजह से टूट गया था रिश्ता

शादी के कुछ समय बाद ही एएल विजय और अमाला पॉल के बीच तनातनी होने लगी. दोनों ने अपने रिश्ते में आने वाली उलझनों को सुलझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. ऐसे में उन्होंने जुलाई 2016 के दौरान तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर कर दी. वहीं, फरवरी 2017 में उनका तलाक हो गया. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अमाला की सास उन्हें एक्टिंग करने से रोकती थीं, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं था. ऐसे में उन्होंने परिवार की जगह अपने करियर को चुना था.

अमाला ने यूं बयां किया था दर्द

एएल विजय से शादी और तलाक को लेकर अमाला पॉल ने अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने नेटफ्लिक्स की तेलुगू वेब सीरीज पित्ता कथालु को अपनी जिंदगी के बेहद करीब बताया था. अमाला ने कहा था, 'निर्देशक एएल विजय से अलग होते वक्त किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया. मुझे डराया-धमकाया जाता था. किसी ने भी मेरी खुशी और मेंटल हेल्थ की परवाह नहीं की. वह वक्त मेरे लिए बेहद कठिन था.'

Ajmer 92: सैकड़ों लड़कियों का बलात्कार... ब्लैकमेल... आत्महत्या... पढ़ें दिल दहला देने वाली असली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget