एक्सप्लोरर

'ट्यूबलाइट' की रिलीज़ से पहले सलमान की नेताओं पर किक, कहा- 'जो जंग चाहते हैं, उन्हें बंदूकें दे दो'

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा बयान दिया है. वायरल बॉलीवुड नाम की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा है कि जो जंग का आदेश देते हैं उनके हाथ में बंदूक थमा देनी चाहिए.

मुंबई में आयोजित फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान आज सलमान खान ने एक सवाल पर कहा, 'जो जंग का आदेश देते हैं उनके हाथ में बंदूक थमा देनी चाहिए. ऐसा करेंगे तो उनके हाथ, पैर कांपने लगेंगे और जंग की जगह बातचीत शुरू हो जाएगी.'

यहां देखें VIDEO:

सलमान खान ने आगे कहा, 'जब भी जंग होती है तो दोनों तरफ के लोग मरते हैं. जवानों के मां-बाप और उनके परिवार को उनके बिना पूरी जिंदगी बितानी पड़ती है.'

उनका साथ देते हुए वहां मौजूद उनके भाई सोहेल खान ने भी कहा, 'आप किसी से भी पूछ लो तो कोई भी नहीं कहेगा कि जंग अच्छी बात है.'

सलमान खान के इस विवादास्पद बयान को उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार की मंशा के तौर पर देखा जा रहा है. इसी महीने 25 तारीख को ईंद के मौके पर सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हो रही है. ये फिल्म 1962 के भारत चीन की लड़ाई पर आधारित है.

फिल्म में सलमान खान लक्ष्मण सिंह बिष्ट की भूमिका में हैं और सोहेल खान उनके भाई बने हैं. जंग पर आधारित इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन भी देखने को मिलेगा.

इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

यहां देखें Tubelight का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget