एक्सप्लोरर

Box Office Prediction: ऋतिक-टाइगर की ‘वॉर’ को मिल सकती है 45 करोड़ की ओपनिंग, 25 करोड़ तक पहुंची एडवांस बुकिंग

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा कि अगर फिल्म अच्छी हुई और लोगों ने इसकी तारीफें की तो ये आराम से ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के एडवांस बुकिंग (27.5 करोड़ रुपये) के आंकड़े की बराबरी कर सकती है

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर’ कल यानी दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी गहमा गहमी देखी जा रही है. टीज़र, ट्रेलर और सभी पोस्टर पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह का निर्माण कर चुके हैं. इसको देखते हुए माना जा रहा है कि पहली बार बड़े परदे पर साथ आ रहे हिंदुस्तान के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करेंगे.

बुधवार को ‘वॉर’ के साथ हॉलीवुड की फिल्म ‘जोकर’ और साउथ की बिग बजट फिल्म ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. हालांकि ‘वॉर’ के पहले दिन की कमाई का जो अनुमान लगाया जा रहा है, उससे साफ है कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज़ से ऋतिक-टाइगर की फिल्म पर कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सलमान खान नहीं 'चुलबुल पांडे' करेंगे 'दबंग 3' का प्रमोशन, ट्विटर पर भी बदल डाला नाम

हिंदुस्तान टाइम्स ने फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर से ‘वॉर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर बातचीत की है. रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर’ की अब तक 25 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा, “ऋतिक और टाइगर के अपनी अपनी फैन फोलोविंग है और ऐसे में जब दोनों एक साथ आ रहे हैं तो बॉक्स ऑफिस से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.”

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

गिरीश जौहर ने बातचीत के दौरान उम्मीद जताई कि फिल्म पहले दिन 45 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है. उन्होंने कहा, “एडवांस टिकट की बिक्री शानदार रही है. बल्कि ये उन फिल्मों मे से है, जिनकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा रही है. ये हॉलीडे सीज़न की शुरुआत है और फिल्म भी 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है. इसको 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग मिलनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें:

एंजेलीना जोली के किरदार को आवाज़ देंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, इसी महीने रिलीज़ होगी ये हॉलीवुड फिल्म 

अमिताभ बच्चन का ट्वीट- 3जी, 4जी नहीं, हमारे समय में केवल पिताजी माताजी और गुरुजी थे 

गिरीश जौहर ने ये भी कहा कि अगर फिल्म अच्छी हुई और लोगों ने इसकी तारीफें की तो ये आराम से ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के एडवांस बुकिंग (27.5 करोड़ रुपये) के आंकड़े की बराबरी कर सकती है और हो सकता है वीकेंड पर इसे पीछे भी छोड़ दे. आपको बता दें कि ‘वॉर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म में ऋतिक और टाइगर के अलावा अभिनेत्री वाणी कपूर भी नज़र आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget