एक्सप्लोरर

War 2 Collection Day 3: 'वॉर 2' आंख मूंदकर पड़ी अक्षय की फिल्मों के पीछे, बार-बार कर रही 'खिलाड़ी' की फिल्मों का शिकार

War 2 Box Office Collection Day 3: 'वॉर 2' ने आज फिर से कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने का सफर शुरू कर दिया है. यहां जानिए कौन सी फिल्में आ चुकी हैं निशाने पर

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' के साथ 14 अगस्त को रिलीज हुई और साल के सबसे बड़े महाक्लैश के बावजूद दो ही दिन में 100 करोड़ी बनने वाली 'कुली' के साथ साल की दूसरी फिल्म बन गई.

फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन उससे भी ज्यादा कमाई कर ली और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले. अब आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं तो चलिए जान लेते हैं कि 'वॉर 2' ने आज क्या कमाल किया है.

'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी YRF के स्पाई यूनिवर्स की इस छठवीं फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ और दूसरे दिन 57.35 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 10:30 बजे तक 33 करोड़ रुपये हो चुकी है. टोटल कलेक्शन की बात करे तो ये 142.35 करोड़ पहुंच चुका है.

सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

'वॉर 2' ने तोड़ा इतनी सारी फिल्मों का रिकॉर्ड

  • फिल्म ने द डिप्लोमैट से लेकर देवा तक इस साल रिलीज हुई करीब 25 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पहले ही दिन पार कर लिया था.
  • फिल्म ने दूसरे ही दिन भूल चूक माफ (72.23 करोड़), जाट (88.72 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (92.59 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया था.
  • अब आज फिल्म ने सबसे पहले सलमान खान की 'सिकंदर' (110.36 करोड़) और फिर अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का लाइफटाइम कलेक्शन (113.62 करोड़) रुपये को पार कर लिया है.

'वॉर 2' का अगला निशाना हैं ये फिल्में

अब 'वॉर 2' का अगला निशाना 'महावतार नरसिम्हा' का हिंदी कलेक्शन है जिसने 150 करोड़ कमा लिए हैं. इसके बाद निशाने में ये फिल्में हैं

  • आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'- 166.18 करोड़ रुपये
  • अजय देवगन की 'रेड 2'- 173.44 करोड़ रुपये
  • अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5'- 183.38 करोड़ रुपये

देखा जाए तो सबसे ज्यादा बार अक्षय कुमार की ही फिल्में ऋतिक की फिल्म के निशाने पर आई हैं. 'स्काई फोर्स', 'केसरी 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब उनकी 'हाउसफुल 5' भी फ्लॉप होने वाली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'वॉर 2' का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर-कियारा आडवाणी की ये फिल्म फिल्मफेयर के मुताबिक 400 करोड़ के बजट में तैयार की गई है. फिल्म ने 2 दिन में वर्ल्डवाइड 168 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अगर इसमें आज की कमाई जोड़ दी जाए तो ये करीब 200 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये बजट का 50 प्रतिशत पहुंचता है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
IPL 2026: BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो क्राइसिस के चलते कई जगहों पर हुई कर्मचारियों से बहस  | Breaking
Indigo Crisis: इंडिगो के चलते आज भी भटकने को मजबूर हुए यात्री | Breaking
Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
एस जयशंकर ने दबा दी पाकिस्तान की नस, बिलबिला उठा पूरा मुल्क, भारत से बोला- 'हमें सेना पर गर्व'
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
IPL 2026: BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
सोमालिया में कमाए 100000 रुपये तो भारत में हो जाएंगे कितने, कितनी मजबूत यहां की करेंसी?
सोमालिया में कमाए 100000 रुपये तो भारत में हो जाएंगे कितने, कितनी मजबूत यहां की करेंसी?
वेट लॉस डाइट में शामिल करें शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें पूरी रेसिपी
वेट लॉस डाइट में शामिल करें शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें पूरी रेसिपी
Video: कनाडा में बर्फबारी बनी आफत का फंदा! हाईवे पर धड़ाधड़ टकराईं कारें, लग गया लंबा जाम- वीडियो वायरल
कनाडा में बर्फबारी बनी आफत का फंदा! हाईवे पर धड़ाधड़ टकराईं कारें, लग गया लंबा जाम- वीडियो वायरल
Embed widget