एक्सप्लोरर

बॉलीवुड में आने से क्यों परहेज करते हैं साउथ स्टार? जूनियर एनटीआर ने बताई चौंकाने वाली वजह

War 2: जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 के एक इवेंट में खुलासा किया कि आखिर क्यों साउथ सितारे बॉलीवुड में आने से घबराते हैं. वहीं उन्होंने ऋतिक रोशन की तारीफों के भी खूब पुल बांधे.

‘वॉर 2’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस एक्शन पैक्ड फिल्म से जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमाम में डेब्यू कर रहे हैं. वहीं ‘वॉर 2’ में सुपरटार्स ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच अपकमिंग फिल्म के एक इवेंट में जूनियर एनटीआर ने खुलासा किया कि आखिर क्यो साउथ के स्टार बॉलीवुड में आने से परहेज करते हैं?

ऋतिक रोशन की तारीफों के बांधे पुल
10 अगस्त को हैदराबाद में ‘वॉर 2’ का प्री-रिलीज़ इवेंट होस्ट किया गया था. इस इवेंट में ऋतिक रोशन भी शामिल हुए थे लेकिन कियारा आडवाणी इस इवेंट में मौजूद नहीं थीं, क्योंकि उन्होंने जुलाई में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी बेटी का वेलकम किया था. वहीं इवेंट के दौरान जूनियर एनटीआरी ने ऋतिक रोशन की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "मैंने ऋतिक रोशन संग 75 दिन काम करके बहुत कुछ सीखा है और अक्सर उनमें खुद को देखता हूं... मैं उनके साथ सेट पर वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. मुझे भाई की तरह ट्रीट करने के लिए थैंक्यू. खुली बांहों के साथ मेरा वेलकम करने के लिए थैंक्यू."

साउथ सितारे बॉलीवुड में आने से क्यों घबराते हैं?
जूनियर एनटीआर ने आगे कहा,  "मैं साउथ इंडिया से हूं, और एसएस राजामौली का शुक्रिया जिन्होंने साउथ और नार्थ के बीच की कई सीमाओं को मिटा दिया, जो सिर्फ़ फ़िल्में हैं लेकिन हर साउथ इंडियन के मन में एक डाउट होता है, 'क्या स्वीकार करेंगे ये लोग?' लेकिन ऋतिक रोशन ने मुझे पहले ही दिन इतना कंफर्टेबल पील कराया जैसै मैं उनका अपना हूं. मुझे खुले दिल से एक्सेप्ट किया और  मुझे जो खूबसूरत हग दिया, उसके लिए थैंक्यू. मैं आपके साथ वॉर 2 के मोमेंट्स कभी नहीं भूल पाऊंगा."

 

निर्देशक अयान मुखर्जी की तारीफ की
जूनियर एनटीआर ने फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी की भी खूब तारीफ की और उन्हें "वॉर 2" के निर्देशन के लिए एकदम सही ऑप्शन बताया. उन्होंने कहा, "अयान ने इन शानदार सीन्स के लिए रातों की नींद हराम कर दी. एक गाइडेंस फोर्सहोने के लिए थैंक्यू जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था, 2025 में इस देश से एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आएगी, और उसका नाम अयान मुखर्जी होगा.उन्हें उस दौर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक के निर्देशन के लिए याद किया जाएगा." 

कब रिलीज होगी वॉर 2
बता दें कि वॉर 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी आशुतोष राणा सहित कई कलाकार शानदार रोल प्ले करते नजर आएंगें. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘महावतार नरसिम्हा’ का कहर, तीसरे संडे 'सितारे जमीन पर' को चटाई धूल, साल 2025 की बन गई 5वीं सबसे बड़ी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget