एक्सप्लोरर

Vivek Oberoi ने करीना कपूर की कॉलेज में की थी मदद, बोले- 'बेबो को कहा था फिकर नॉट अपुन हैं'

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कॉलेज के दिनों में करीना कपूर की मदद की थी. एक्टर ने कहा कि मैंने परेशान बेबो को कहा था फिकर नॉट अपुन हैं.

Vivek Oberoi Helped Kareena in College: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर एक दूसरे की मदद भी करते रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी एक्ट्रेस करीना कपूर की एक बार हेल्प की थी.  हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक किस्सा बताया जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की मदद की थी. विवेक ने बताया कि ये उस समय की बात है जब करीना कपूर मुंबई में मीठीबाई कॉलेज में पढ़ती थी और वह एक्ट्रेस से कुछ साल सीनियर थे. करीना को अटेंडेंस को लेकर दिक्कत हो रही थी.  विवेक ने यह भी कहा कि उन्होंने करीना को याद दिलाया कि कैसे उन्होंने उनकी मदद की थी.

विवेक ने बताया कॉलेज में करीना की मदद की थी
मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान, विवेक ने बताया, 'मुझे याद है करीना. बेबो नई-नई आई थीं मेरे कॉलेज में. मैं सीनियर था बेबो से एक दो साल. बेबो को प्रॉब्लम हो रहा था अटेंडेंस का. मैंने उन्हें भी ये याद दिलाया है. हमने तीन या चार फिल्में एक साथ की है. मैंने कहा, फिकर नॉट, अपुन हैं. लेकर गया डिटेल्स और अंदर से उसका पूरा अटेंडेंस क्लियर करके लेकर आया. उसने पूछा 'तुमने ये कैसे किया ? मैंने कहा, 'खुश रह, मजे में रह.'

कई फिल्मों में नजर आए हैं विवेक और करीना
विवेक ओबेरॉय और करीना कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है. दोनों मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म युवा (2004) में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और ईशा देओल भी थे. इसके बाद ये जोड़ी विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओमकारा (2006) में नजर आई थी. फिल्म में अजय, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु भी थे.दोनों की आखिरी फिल्म कुर्बान (2009) थी.

विवेक ओबेरॉय वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें को विवेक को हाल ही में सुनील शेट्टी के साथ पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज धारावी बैंक में देखा गया था. शो का प्रीमियर स्पेशली ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर हुआ और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. जल्द ही विवेक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:-करीना-फरदीन के लव मेकिंग सीन को देख आग बबूला हो गए थे शाहिद, हो गई थी मारपीट, जानें पूरा किस्सा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे अहमद खान? 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे अहमद खान? 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
Video: राशन, पानी और चप्पल.... घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान
घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान, देखें वीडियो
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget