एक्सप्लोरर

'पद्मावत' विवाद: फिल्मकार के बयान पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बता दिया 'नीच और बीमार'

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को 'नीच' और 'बीमार' बताया है

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को 'नीच' और 'बीमार' बताया है. स्वरा की यह प्रतिक्रिया विवेक के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने स्वरा को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें 'वास्तविक योनि' का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए. स्वरा द्वारा 'पद्मावत' फिल्म के अंत में 'जौहर' का दृश्य देखने के बाद खुद को 'योनि मात्र' महसूस करने का विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति से बहस करने के बाद स्वरा को अग्निहोत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा. 'पद्मावत' को लेकर स्वरा ने लिखा खुला पत्र, इंडस्ट्री में कुछ इस प्रकार हो रहा विरोध अग्निहोत्री ने बुधवार को लिखा, "हमने बस्तर में कई पूर्व नक्सली महिलाओं से बात की है. सभी की कहानी दु:खद है और दुर्व्यवहार, दुष्कर्म और नारीद्वेष से भरी पड़ी है. अगर वे शादी कर लेती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं है. मुझे लगता है झूठी नारीवादी स्वरा भास्कर को 'वास्तविक योनि' की पीड़ा समझने के लिए इन जगहों का दौरा करना चाहिए."  उन्होंने आगे लिखा, "महिलाओं को समझने की जरूरत है कि स्वरा भास्कर जैसी झूठी नारीवादी के कारण नारीवादी आंदोलन खतरे में पड़ जाता है." 'पद्मावत' देखने के बाद स्वरा का भंसाली को ओपन लेटर, 'सिर्फ योनि नहीं हैं औरतें'   स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे दु:ख हुआ कि आपने मुझे वहां जाकर मात्र खुद का बलात्कार करवाने की सलाह दी. सच में..? विवेक क्या ये ट्वीट आपने लिखा था? आपके व्यवहार और शिष्टता के इस निकृष्ट स्तर को देखकर मैं कहूंगी आप बहुत ही 'नीच' और 'बीमार' किस्म के हैं."   मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने पद्मावत पर अपने पत्र को सही ठहराया. उन्होंने कहा, "मेरे कुछ सवाल थे और मुझे लगता है कि वे सभी सवाल वैध थे. अगर लोग सहमत नहीं हैं तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है. हम एक गणतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और यह अच्छी बात है कि कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं और मुझे लगता है कि हमें चर्चा करनी चाहिए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
Saturday Box Office: 8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Main Vaapas Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget