एक्सप्लोरर

Vikram Gokhale Last Film: इस फिल्म में आखिरी बार दिखेंगे विक्रम गोखले, जानिए कब होगी रिलीज?

Sur Lagu De: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का हाल ही में निधन हुआ है. इस बीच विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म की घोषणा कर दी गई है, जिसमें आप विक्रम को अंतिम बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

Vikram Gokhale Sur Lagu De: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों का जिक्र जब भी किया जाएगा तो उसमें विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का नाम जरूर शामिल होगा. बेशक बीते 26 नवबंर को विक्रम गोखले इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा. विक्रम गोखले के निधन के 3 दिन बाद उनकी आखिरी फिल्म 'सुर लागू दे' (Sur Lagu De) की अनाउंसमेंट हो गई है. साथ ही मेकर्स की ओर से विक्रम की इस फिल्म रिलीज डेट का एलान भी किया गया है. 

ये है विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म

वेटरन एक्टर विक्रम गोखले ने यूं तो अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म की थी, लेकिन उनके निधन के बाद हर किसी को विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म का इंतजार बेसब्री से है. इस बीच विक्रम गोखले की लास्ट मूवी की घोषणा यकीनन उनके फैंस के लिए थोड़ी बहुत राहत लाई होगी. मंगलवार को हिंदी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म की जानकारी दी है.

तरण के मुताबिक विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म एक मराठी मूवी है, जिसका का नाम 'सुर लागू दे'. इस मराठी फिल्म में विक्रम गोखले लीड रोल में दिखेंगे. ऐसे में बड़े पर्दे पर आखिरी बार इसी फिल्म के जरिए विक्रम गोखले की झलक देखने को मिलेगी. विक्रम गोखले के अलावा 'सुर लागू दे' मराठी फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले और रीना मधुकर भी अहम किरदारों में मौजूद हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

कब रिलीज होगी विक्रम गोखले की लास्ट मूवी

तरण आदर्श ने ये जानकारी विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की इस आखिरी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए दी है. इसके साथ तरण ने ये भी बताया है कि विक्रम गोखले की ये मराठी कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मालूम हो कि कि विक्रम गोखले की मराठी फिल्म 'सुर लागू दे' (Sur Lagu De) नए साल की शुरुआत में जनवरी में रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट अभी फिक्स नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें- The Kashmir Files: 'कौन है Nadav कितना जानते हैं वो कश्मीर के बारे में...', IFFI 2022 में जूरी के बयान से ट्विटर पर मचा बवाल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget