एक्सप्लोरर

Vikram Gokhale Health Update: अब कैसी है विक्रम गोखले की हालत? पत्नी वृषाली ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बोलीं- 'डॉक्टर कर रहे हैं कोशिश'

Vikram Gokhale Health News: विक्रम गोखले की कंडीशन में सुधार नहीं हो रहा है. उनकी पत्नी वृषाली ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं.

Vikram Gokhale Health Update: वेटरेन एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. वह पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर हैं और कोमा में बताए जा रहे हैं. वहीं एक्टर की  हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. उनकी पत्नी वृषाली ने बताया कि एक्टर की स्थिति में कोई सुधार नहीं है. बता दें कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं. बीच में उनकी सेहत में थोड़ा सुधार दिखा था लेकिन फिर हालत बिगड़ती चली गई. 

विक्रम गोखले की हालत अब कैसी है?
विक्रम गोखले की पत्नी ने एक्टर की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, " पिछले 24 घंटे से विक्रम गोखले की हालत गंभीर है, डॉक्टर अपनी तरफ से बेस्ट कोशिश कर रहे हैं.  वह उम्मीद के मुताबिक ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. उनके कई ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया है." विक्रम गोखले की पत्नी ने अपने हाथ से लिखा हुआ लेटर भी एबीपी न्यूज को भेजा है जिसमें उन्होंने एक्टर की कंडीशन के बारे में बताया है.


Vikram Gokhale Health Update: अब कैसी है विक्रम गोखले की हालत? पत्नी वृषाली ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बोलीं- 'डॉक्टर कर रहे हैं कोशिश

 

अस्पताल के PRO ने क्या कहा?
पुणे दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के PRO शिरीष यादवकर ने भी एक्टर की कंडीशन को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, “ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में हैं. उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं. उनके कोमा में होने और उनके द्वारा किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न देने वाली सारी खबरें झूठी हैं.”

विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी उड़ी थी
बता दें कि पहले खबर आई थी कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है. अफवाह पर विश्वास कर अजय देवगन समेत कई स्टार्स ने ट्वीट कर गोखले को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. हालांकि  बाद में उनकी बेटी नेहा और पत्नी वृषाली  ने गोखले के निधन की खबर का खंडन करते हुए कहा था कि एक्टर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

पहली फीमेल एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते हैं विक्रम गोखले
विक्रम गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते हैं. विक्रम गोखले के पिता चंद्रशेखर भी मराठी फिल्मों के एक्टर थे. वे एक थिएटर आर्टिस्ट भी थे. वहीं विक्रम गोखले ने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई. उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'परवाना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्हें 2013 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए 60वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.

यह भी पढ़ें- Salim Khan ने रिटायरमेंट के लिए बनाया था ये मजेदार प्लान, खुद बताया कैसे उनके पांचों बच्चों ने किया इसे खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget