एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर विद्युत जामवाल ने फैंस से की ये अपील

एक्टर विद्युत जामवाल समेत इंडस्ट्री के कई स्टार्स सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रचार कर रहे हैं, ताकि यह फिल्म सबसे अधिक देखे जाने वाली फिल्म बन सके.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में सुशांत एक फाइटर के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर को फिल्म इंडस्ट्री की ओर से काफी समर्थन मिला है. एक्टर विद्युत जामवाल समेत इंडस्ट्री के कई स्टार्स सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रचार कर रहे हैं, ताकि यह फिल्म सबसे अधिक देखे जाने वाली फिल्म बन सके. विद्युत ने 'दिल बेचारा' का ट्रेलर जारी होने के तुरंत बाद ट्विटर पर ट्रेलर का लिंक साझा किया.

उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे सुशांत की आखिरी फिल्म को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाएं. उन्होंने वीडियो में कहा, "यह संदेश मेरे सभी साथियों के लिए है. मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं, और हर चीज के लिए धन्यवाद. मुझे आप पर बहुत गर्व है. आज सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगा. मैं चाहता हूं कि आप सभी इस फिल्म को देखें और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बने."

View this post on Instagram
 

Trailer link in Bio

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on

इमोशनल कर देने वाला है ट्रेलर

सुशांत सिंह राजपूत अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर में खुद को 'फाइटर' बताते नजर आ रहे हैं, जो वास्तविकता में विडंबनापूर्ण है. फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया. इसमें उनकी जोड़ी नवोदित अभिनेत्री संजना सांघी के साथ है. 'दिल बेचारा' 2014 की हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' की रीमेक है.

फिल्म में एक युवा जोड़े को प्यार में दिखाया गया है. इसकी दुखद तस्वीर यह है कि हीरो जहां आस्थिसार्कोमा से पीड़ित है वहीं हीरोइन थाइराइड कैंसर से जूझ रही है. कहानी दर्शकों को दोनों के खट्टे-मीठे सफर पर ले जाती है, दोनों जिंदगी को खुलकर जीना चाहते हैं. ट्रेलर में सुशांत खुशमिजाज शख्स के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे जिदंगी से प्यार है और जो खुशियां बिखेरना चाहता है.

इसमें एक दृश्य है जिसमें वह खुद को फाइटर कहते हैं और एक जगह वह कहते हैं, "जन्म कब लेना है और मरना कब है, हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं." उनके निधन के बाद इन लाइनों को एक नया अर्थ मिलता मालूम पड़ता है. पिछले महीने, सुशांत मुंबई के बाद्रा में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे. 'दिल बेचारा' का प्रीमियर 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान, रानी मुखर्जी समेत इन सितारों को मिलेगा सम्मान
महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान, इन सितारों को मिलेगा सम्मान
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 12 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 12 बजे तक कलेक्शन 11 करोड़ के पार
1 नहीं, 2-2 अवतार, 'रामायण' में डबल रोल में हैं रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखी झलक
'रामायण' में डबल रोल में हैं रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखी झलक
'न फोन किया, न अंतिम संस्कार में आए अमिताभ बच्चन', दिवंगत कॉमेडियन मुकरी की बेटी का छलका दर्द
'न फोन किया, न अंतिम संस्कार में आए अमिताभ बच्चन', दिवंगत कॉमेडियन मुकरी की बेटी का छलका दर्द

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget