एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच काम पर वापस आईं विद्या बालन, वैनिटी वैन की तस्वीर की शेयर

रियायत मिलने के बाद से ही कई टीवी शोज़ की शूटिंग शुरू हो गई थी. अब फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन भी अपने काम में जुट गई हैं. विद्या ने इंस्टाग्राम पर वैनिटी वैन से अपनी एक तस्वीर शेयर की है.

नई दिल्ली: इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट से घिरी हुई है. भारत में भी इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार तेज़ी से बढ़ रही है. हालांकि तीन महीने बाद अब धीरे धीरे सरकार जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. यही वजह है कि देश में अब अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. जिसके अतर्गत अब कई तरह की रियायतें दी जा रही हैं. इस बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी महाराष्ट्र सरकार की ओर से शूटिंग की इज़ाजत मिल गई है, जिसके बाद सितारों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है.

रियायत मिलने के बाद से ही कई टीवी शोज़ की शूटिंग शुरू हो गई थी. अब फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन भी अपने काम में जुट गई हैं. विद्या ने इंस्टाग्राम पर वैनिटी वैन से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. लॉकडाउन के बाद से विद्या अपने घर पर ही थीं, लेकिन अब लगता है उन्होंने अपनी शूटिंग शुरू कर दी है. तस्वीर पर शेयर करते हुए फन्होंने उस पर हैश टैग दिया 'बैक टू वर्क' (काम पर वापस).

कोरोना संकट के बीच काम पर वापस आईं विद्या बालन, वैनिटी वैन की तस्वीर की शेयर

तस्वीर में विद्या के साथ कुछ और लोग भी नज़र आ रहे हैं और सभी मास्क और प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट में दिख रहे हैं. जबकि विद्या सोफे पर बैठीं नज़र आ रही हैं. हालांकि विद्या बिना मास्क के ही नज़र आ रही हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले तापसी पन्नू ने भी अपनी वैनिटी वैन की तस्वीर शेयर की थी. हालांकि तस्वीर में वो खुद नज़र नहीं आईं थीं. अनलॉक में मिली रियायतों के बाद से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक बार धीरे धीरे ही सही लेकिन रौनक लौट रही है. सितारे भी काम पर वापस लौट कर काफी खुश नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने भाई अपारशक्ति के साथ खरीदा पंचकुला में घर, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान  बारिश के सुहाने मौसम में हिना खान को आ रही है बॉयफ्रेंड की याद? गाने गाते हुए शेयर किया वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा के सपोर्ट में कुब्रा सैत
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा के सपोर्ट में कुब्रा सैत
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ के हुई पार
लाइव अपडेट्स: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget